Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में कोर्ट आदेश के बाद भी निर्माण रुका:भूमि खरीदारों ने SSP से की शिकायत, गिरफ्तारी की मांग

    13 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के देवबंद कस्बे के राजपुर गांव निवासी भूमि खरीदारों ने शुक्रवार को एसएसपी से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कोर्ट और राजस्व अधिकारियों के आदेश के बावजूद उन्हें अपनी जमीन पर निर्माण कार्य नहीं करने दिया जा रहा है। यह विवाद खसरा नंबर 380, करनजाली रोड स्थित जमीन से जुड़ा है। शिकायतकर्ता इस्तियाक अहमद ने बताया कि उन्होंने यह जमीन सलीम और शबनम से विधिवत खरीदी थी। इसके बाद मुख्तार अहमद उर्फ बाबू गाड़ा और शेर मोहम्मद ने जमीन पर आपत्ति जताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस पर सिविल कोर्ट में वाद दायर किया गया। सिविल जज सीनियर डिवीजन, देवबंद ने आदेश दिया था कि जमीन के कब्जे, दखल और निर्माण कार्य में कोई बाधा न डाली जाए। इस्तियाक अहमद के मुताबिक, उन्होंने एसडीएम न्यायालय में भी गुहार लगाई थी। जांच में विपक्षी पक्ष की प्रविष्टि फर्जी पाई गई, जिसे निरस्त करने का आदेश हुआ। इस आदेश के खिलाफ कमिश्नर के यहां अपील की गई, जहां एसडीएम का फैसला बरकरार रखा गया। मामला अब हाईकोर्ट में लंबित है, हालांकि वहां से 'स्टेटस-को' (यथास्थिति बनाए रखने) का आदेश जारी है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जैसे ही उन्होंने निर्माण कार्य शुरू किया, विपक्षी पक्ष ने फिर हस्तक्षेप किया और मजदूरों को भगा दिया। इस्तियाक अहमद ने यह भी कहा कि विपक्षी खुद को जनप्रतिनिधि से जुड़ा बताकर अधिकारियों पर दबाव बनाते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और क्षेत्र में अवैध कब्जों की शिकायतें भी हैं। इस बीच, जमीन के मूल विक्रेता सलीम अहमद सिद्दीकी ने बताया कि उन्होंने यह जमीन लगभग 25 वर्ष पहले खरीदी थी और बाद में बेच दी थी। उनका कहना है कि बिक्री के समय कोई विवाद नहीं था, लेकिन बाद में इस पर दबाव की स्थिति उत्पन्न हुई। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से कोर्ट Aके आदेश का पालन कराने, उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराने और दर्ज मुकदमों में शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और विधिक प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में 18 फरवरी से 41 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा:भीड़ एकत्र न होने देने के निर्देश, सीसीटीवी करेगी निगरानी
    Next Article
    मथुरा में महाराजा सूरजमल जयंती पर निकली शोभायात्रा:अनुयायियों में दिखा उत्साह, शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment