Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में अवैध खनन, ओवरलोडिंग पर प्रशासन का एक्शन:15 दिन में 17 वाहन सीज, विशेष टास्क फोर्स गठित

    11 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती जनपद में अवैध खनन और उपखनिज के ओवरलोड परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त अभियान चलाया है। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय के निर्देश पर पिछले 15 दिनों में कुल 17 वाहनों को सीज किया गया है। खनन निरीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि जांच के दौरान अवैध बालू का परिवहन करते हुए एक ट्रक को हरदत्त नगर गिरण्ट थाने तथा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सिरसिया थाने की अभिरक्षा में दिया गया था। 11 फरवरी को चलाए गए सघन अभियान में अवैध और ओवरलोड गिट्टी का परिवहन करते हुए 9 ट्रकों को पकड़ा गया, जिन्हें सोनवा थाने को सौंपा गया। इसके अतिरिक्त, 14 फरवरी को थाना गिलौला पुलिस के सहयोग से अवैध मिट्टी खनन में संलिप्त एक जेसीबी और एक डंपर जब्त किया गया। वहीं, 15 फरवरी को दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी सीज कर थाना गिलौला की अभिरक्षा में दिया गया। सभी वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन ने एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है। तहसील स्तर पर संबंधित उपजिलाधिकारी (राजस्व) और क्षेत्राधिकारी (पुलिस) को इसमें सदस्य बनाया गया है। यह टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर संदिग्ध स्थलों की जांच कर रही है और प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर रही है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण, सघन चेकिंग अभियान और रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध खनन से जुड़े तत्वों में हड़कंप की स्थिति है। आम नागरिकों ने भी प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है। जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध खनन या ओवरलोड परिवहन की जानकारी मिले तो तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सम्भल के देहली दरवाज़ा में एक माह से जलभराव:स्थानीय लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन
    Next Article
    वाहन चोर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार:पांच चोरी की बाइकें और कलपुर्जे बरामद, कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment