Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाहन चोर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार:पांच चोरी की बाइकें और कलपुर्जे बरामद, कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया

    13 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले की जरवल पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की पांच बाइकें और उनके कलपुर्जे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सोमवार शाम मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। जरवल चौकी प्रभारी शिवम कन्नौजिया को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कस्बे का फैयाज अपने साथियों के साथ चोरी की बाइकें बेचने जा रहा है। इस सूचना पर उपनिरीक्षक आदित्य कुमार, मुख्य आरक्षी धर्मपाल, मुलायम यादव, धर्मवीर चौधरी, धीरेन्द्र कुमार, मनोज सिंह, इस्माइल, माता प्रसाद मिश्र और अमरनाथ यादव की टीम ने बहराइच-लखनऊ मार्ग पर घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान चार आरोपियों को पकड़ा गया। उनकी निशानदेही पर जिले के विभिन्न इलाकों से चुराई गई पांच बाइकें और बड़ी मात्रा में दोपहिया वाहनों के कलपुर्जे बरामद किए गए। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान फैयाज, आजाद, मुबीन और सफीक के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में अवैध खनन, ओवरलोडिंग पर प्रशासन का एक्शन:15 दिन में 17 वाहन सीज, विशेष टास्क फोर्स गठित
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट फ्री फॉल होने से महिला घायल:13वीं से आकर 8वीं मंजिल पर लिफ्ट रुकी, पैर में चोट लगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment