Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में बाइक टक्कर से घायल किशोर की मौत:लखनऊ में इलाज के दौरान हुई मौत, चार भाइयों में था सबसे बड़ा घर से घूमने निकला था

    2 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र में बीते शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 12 वर्षीय किशोर हंसराज की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस घटना से पूरे गांव और क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बहराइच जिले के जमदान निवासी भुलई यादव (24) अपने रिश्तेदार मनोज कुमार (25) के साथ मोटरसाइकिल से बहराइच जा रहे थे। सोनवा थाना क्षेत्र के रतनापुर के पास फोरलेन सड़क पार करते समय गांव के ही किशोर हंसराज को उनकी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार भुलई यादव, मनोज कुमार और साइकिल सवार किशोर हंसराज तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया। बहराइच में डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल किशोर हंसराज की नाजुक हालत को देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हंसराज अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई विनय (8 वर्ष) और अंकुश (5 वर्ष) हैं, जिनमें से अंकुश आंखों की बीमारी से पीड़ित है। चौथा भाई विशाल कुपोषण का शिकार बताया जा रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। हंसराज के पिता मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके पास थोड़ी-सी खेती योग्य जमीन है, जिससे मुश्किल से दो वक्त का भोजन जुट पाता है। यह हादसा उनके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ था। फिलहाल, बाइक सवार अन्य दोनों घायलों का इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में जिला अस्पताल की बिजली गुल:केबल फाल्ट से मरीज और तीमारदार गर्मी से परेशान
    Next Article
    गोंडा में जलाए गए अयोध्या के राजस्व अभिलेख:ढेमवाघाट पीपा पुल के पास जलाए गए राजस्व अभिलेख, पिकअप से लाकर पेट्रोल डालकर जलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment