Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में बोर्ड परीक्षा जारी, 1299 छात्र अनुपस्थित:41 केंद्रों पर 10 फरवरी को हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी नहीं पहुंचे

    12 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती में माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 41 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से चल रही हैं। इस वर्ष जिले में कुल 23,275 छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। 10 फरवरी को हुई परीक्षाओं में दोनों पालियों को मिलाकर कुल 1299 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में हाईस्कूल की चित्रकला विषय की परीक्षा में 1234 छात्र-छात्राएं गैरहाजिर रहे। वहीं, इंटरमीडिएट की प्रथम पाली की परीक्षा में 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा से 59 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। परीक्षाओं को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त, जिले में पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट और 41 स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं, जबकि सभी उपजिलाधिकारी जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई है। संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले में बोर्ड परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता और सख्ती के साथ सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं और परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जा रही है। उन्होंने परीक्षार्थियों और अभिभावकों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और सभी नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री ए.के. शर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र:मऊ में अंडरपास निर्माण की मांग, लोगों को 5 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है
    Next Article
    वाराणसी पुलिस ने जामताड़ा के दो साइबर ठग पकड़े:ट्रोजन और SMS फॉरवर्डर APK का इस्तेमाल कर किया था 8.38 लाख रुपये का फ्रॉड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment