Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री ए.के. शर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र:मऊ में अंडरपास निर्माण की मांग, लोगों को 5 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है

    14 hours ago

    1

    0

    नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने जनपद मऊ में आमजन की सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में महत्वपूर्ण रेलवे क्रॉसिंगों पर अंडरपास के निर्माण का अनुरोध किया है। मंत्री शर्मा ने मऊ-शाहगंज रेलखंड के विभिन्न स्थानों पर अंडरपास या रेल फाटक बनाए जाने की आवश्यकता पर विस्तार से उल्लेख किया है। मंत्री शर्मा ने अपने पत्र में बताया कि मऊ-शाहगंज रेलखंड पर हैदरनगर और अली नगर को जोड़ने वाले मार्ग पर अंडरपास न होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन के लिए लगभग 5 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इससे क्षेत्र के हजारों लोग प्रतिदिन प्रभावित होते हैं और उन्हें अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इस स्थान पर अंडरपास निर्माण को जनहित में अत्यंत आवश्यक बताते हुए शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया है। इसके अतिरिक्त, मंत्री शर्मा ने मऊ-शाहगंज रेलखंड पर बरलाई-खानपुर मार्ग स्थित ठकुरमनपुर रेलवे लाइन के (5सी) फाटक पर भी अंडरपास निर्माण की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस रेलवे फाटक पर अंडरपास न होने से स्थानीय लोगों को लगभग 8 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना होता है, और अंडरपास बन जाने से खानपुर, बरलाई, अछार, हकीकतपुर वार्ड, ठकुरमनपुर एवं काझाखुर्द सहित आसपास के गांवों की लगभग 15 हजार आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। मंत्री शर्मा ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि जनपद मऊ में संपर्क संख्या 14सी, 25सी एवं 27सी पर भी रेल फाटक अथवा अंडरपास बनाए जाने की आवश्यकता है। इन मार्गों से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। विभिन्न धार्मिक आयोजनों और जुलूसों जैसे दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा, मोहम्मदी आदि के दौरान भी इन्हीं रास्तों का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है, जिससे इन स्थानों पर सुरक्षित और सुगम आवागमन की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक हो जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, VIDEO:लात-घूंसे-बेल्ट चले, इंटर कॉलेज के पास हुई घटना
    Next Article
    श्रावस्ती में बोर्ड परीक्षा जारी, 1299 छात्र अनुपस्थित:41 केंद्रों पर 10 फरवरी को हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी नहीं पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment