Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में डकैती के दौरान किसान की हत्या:बेटे के सामने ताबड़तोड़ चाकू मारे, बहू बेड के नीचे छिपी रही, जेवर-नकदी लूटे

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी के श्रावस्ती में डकैतों ने परिजनों की आंखों के सामने किसान की बेरहमी से हत्या कर दी। 4 डकैत लूट के इरादे से देर रात घर में घुसे थे। किसान की आंख खुल गई। उसने विरोध किया तो डकैतों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार करके किसान को मौत के घाट उतार दिया। घटना के दौरान किसान की बहू डर के मारे बेड के नीचे छिपी रही और पूरी वारदात अपनी आंखों से देखी। वारदात को अंजाम देने के बाद डकैत घर से लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान भी लूट ले गए। सूचना पर एसपी समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस गांव के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, ताकि डकैतों का कोई सुराग मिल सके। परिजनों ने बताया- चारों डकैत नकाबपोश थे। घटना जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र की है। तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए... हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के बदला चौकी क्षेत्र अंतर्गत भजोरे पुरवा गांव में सोमवार देर रात डकैती के दौरान 49 वर्षीय किसान नेमराज पाठक पुत्र अयोध्या प्रसाद पाठक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। परिजनों के मुताबिक, सोमवार देर रात करीब 3 बजे चार अज्ञात बदमाश घर में घुस आए। उस समय घर में केवल नेमराज, उनका बेटा सुनील और बहू मौजूद थे। बदमाशों ने घर में घुसते ही परिजनों को हथियार की नोंक पर बंधक बना लिया। डकैत लूटपाट कर रहे थे, तभी नेमराज उनसे भिड़ गए। इसी दौरान डकैतों ने धारदार हथियार से नेमराज पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। परिजनों की आंखों के सामने ही नेमराज ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। डकैतों ने परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दी। नेमराज की हत्या करने के बाद डकैतों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। बहू बोली- मैं डर के मारे बेड के नीचे छिपी रही घटना की चश्मदीद गवाह नेमराज की बहू लक्ष्मी ने बताया- रात करीब 3 बजे डकैत घर में घुसे थे। मैं और मेरे पति दूसरे कमरे में थे। ससुर की चीखने की आवाज आई तो मेरे पति सुनील ने जाकर देखा। डकैतों ने उन्हें दबोच लिया। मैं डर के मारे बेड के नीचे छिप गई। मेरे पति की आंखों के सामने ही डकैतों ने ससुर को मार डाला। मैंने बेड के नीचे से चार लोगों के पैर देखे थे। एसपी राहुल भाटी ने किया निरीक्षण, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के खुलास के लिए उन्होंने हरदत्त नगर गिरन्ट थाना प्रभारी महिमा नाथ उपाध्याय के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया है। बेटों की तहरीर पर चार अज्ञात डकैतों के खिलाफ लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। ताकि डकैतों की पहचान हो सके, और उनके रूट का पता चल सके। 6 भाइयों में तीसरे नंबर पर था परिजनों ने बताया- नेमराज वह छह भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके अन्य भाई गांव में ही रहते हैं, जबकि नेमराज का घर गांव से बाहर एकांत में बना हुआ है। नेमराज के बेटे सुनील की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी। बताया गया है कि नेमराज की पत्नी का करीब पांच वर्ष पहले निधन हो चुका है। घर में सिर्फ तीन सदस्य नेमराज, उनका बेटा और बहू रहते थे। एसपी बोले- जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी एसपी राहुल भाटी ने बताया- लूट का विरोध करने पर एक किसान की हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। सुरक्षा के लिए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। खबर अपडेट की जा रही है… ---------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… शादी के बाद दूल्हा किन्नर निकला:बाराबंकी में विदाई से पहले खुला राज; नेग लेने पहुंचे किन्नर अपने साथ ले गए बाराबंकी में शादी के बाद दूल्हा किन्नर निकला। बात फैलते ही बाराती भागने लगे। गुस्साए लड़की वालों ने दूल्हे को पकड़कर बंधक बना लिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले किन्नर समुदाय के लोग उसे लेकर चले गए। घटना शुक्रवार की है, गाजे-बाजे के साथ नाचते हुए बाराती पहुंचे। बारात का स्वागत सत्कार हुआ। जयमाल के बाद 7 फेरे हुए। सुबह दुल्हन की विदाई होनी थी। इससे कुछ देर पहले किन्नर नेग मांगने पहुंचे। दूल्हे को देखते ही उन्होंने पहचान लिया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजरातियों ने देश को क्षत-विक्षत किया, 2 गुजराती 'देशी आतंकवादी':पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट का बड़ा ऐलान, 2027 में यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी नई सनातनी पार्टी
    Next Article
    घाटमपुर में शिव बारात की तस्वीरें देखिए:डीजे, ढोल-नगाड़ों पर झूमे भक्त; मां कूष्मांडा देवी मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment