Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती मे एलआईयू इंस्पेक्टर की अस्पताल में मौत:तबियत बिगड़ने पर प्राईवेट से जिला अस्पताल लाए थे, पत्नी ने पोस्टमार्टम की मांग की

    9 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती के भिनगा में तैनात एलआईयू इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार यादव की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह पत्नी की तहरीर के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की। पत्नी सीमा देवी की ओर से कोतवाली भिनगा में दी गई तहरीर के मुताबिक, शैलेंद्र कुमार यादव की रात करीब 12 से एक बजे के बीच अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें पहले निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के बाद सुबह जिला अस्पताल भिनगा लाया गया। जिला अस्पताल में मृत घोषित जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने एलआईयू इंस्पेक्टर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अस्पताल के मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया। उनकी मौत की खबर से पुलिस महकमे और परिवार में शोक का माहौल है।शनिवार सुबह करीब 11 बजे जानकारी मिली कि पत्नी सीमा देवी ने कोतवाली भिनगा में तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। शैलेंद्र कुमार यादव मूल रूप से गाजीपुर जिले के चक अब्दुल सत्तार गांव के निवासी थे। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में 21 दिन बाद खत्म हुआ आशाओं का धरना:विधायक ने मिठाई खिलाकर कराया प्रदर्शन समाप्त, डिप्टी सीएम से मिलेंगे
    Next Article
    मंदिर के जीर्णोद्धार में योगदान का सम्मान:श्री चतुर्भुज मंदिर विकास समिति ने श्याम प्रकाश शर्मा को स्मृति चिह्न भेंट किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment