Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में गौ रक्षा दल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा:गौवंश संरक्षण, छुट्टा पशुओं और गौशालाओं की व्यवस्थाओं पर चिंता जताई

    3 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती जिले की जमुनहा तहसील में भारतीय हिन्दू परिषद गौ रक्षा दल ने गौ संरक्षण और जनसमस्याओं को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रियव्रत मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार अमरीष को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते समय जिला महासचिव पंकज तिवारी, वीरेंद्र वर्मा और मंजीत मिश्रा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। ज्ञापन में गौवंश संरक्षण, छुट्टा पशुओं की बढ़ती समस्या, किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान और गौशालाओं की व्यवस्थाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में आवारा गौवंश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक क्षति हो रही है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की, ताकि किसानों को राहत मिल सके। जिलाध्यक्ष प्रियव्रत मिश्रा ने कहा कि भारतीय हिन्दू परिषद गौ रक्षा दल गौमाता की रक्षा, समाज सेवा और जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने क्षेत्र की गौशालाओं की नियमित निगरानी, चारा-पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। जिला महासचिव पंकज तिवारी ने बताया कि संगठन लगातार समाज और किसानों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनहित के इन मुद्दों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार अमरीष ने ज्ञापन प्राप्त करने के बाद संगठन के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भोजपुर सीट पर भाजपा से वीरेंद्र सिंह राठौर पहली पसंद:सपा से उर्मिला राजपूत, बसपा से जयमिनी, विधायक का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    जैदपुर के सपा विधायक को जनता ने नापसंद किया:दोबारा टिकट के समर्थन में 27% लोग, भाजपा से अमरीश पहली पसंद, बसपा में कौन आगे, जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment