Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत:दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    6 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती जनपद के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। परिजनों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पति जमील को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ससुराल पक्ष के अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। मृतका की मां ने 16 फरवरी 2026 को मल्हीपुर थाने में तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी शबाना को ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मां ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की फांसी लगाकर हत्या की और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, शबाना का निकाह मई 2025 में मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बनगई निवासी 28 वर्षीय जमील से हुआ था। परिजनों का कहना है कि उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन इसके बावजूद अतिरिक्त दहेज की मांगें और प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा। मायके पक्ष का दावा है कि घटना से एक दिन पहले शबाना ने फोन पर अपने परिजनों को मारपीट और उत्पीड़न की जानकारी दी थी। उसी रात लगभग 10 बजे उन्हें बेटी की मौत की सूचना मिली। मामले में पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। थाना मल्हीपुर के प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुख्य आरोपी पति जमील को कानीबोझी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। मृतका के पिता लड्डन ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि शादी को अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ था और दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। मृतका की कोई संतान नहीं थी। बताया गया कि आरोपी पति मुंबई में मजदूरी करता था। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में मतदाता सूची से नाम काटने पर विवाद:सपा जिलाध्यक्ष मौके पर पहुंचे, चार बूथों पर आंदोलन की चेतावनी दी
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप-इटली का पांचवां विकेट गिरा:जेजे स्मट्स को मोती ने आउट किया, वेस्टइंडीज ने 166 रन का टारगेट दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment