Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में पीएम को ऑनलाइन सुना गया:नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित किया, कहा- महिलाओं का योगदान राष्ट्र निर्माण की आधारशिला

    3 hours ago

    2

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का ऑनलाइन माध्यम से भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देशभर की महिलाओं को संबोधित करते हुए नारी सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और पंचायत से पार्लियामेंट तक उनकी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया। प्रधानमंत्री ने विभिन्न कार्यक्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं से संवाद किया और उनके योगदान को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। यह सम्मेलन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया है। इसी क्रम में श्रावस्ती के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में एक सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री का प्रेरणादायक संबोधन सुना। जिलाधिकारी पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जोर दिया कि आज की नारी शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, खेल और सामाजिक जीवन के हर क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान बना रही है। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी समस्या में प्रशासन व पुलिस की सहायता लेने की अपील की। पुलिस विभाग द्वारा भी इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय और अधीनस्थ इकाइयों में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों ने वेबकास्ट के माध्यम से कार्यक्रम को देखा और सुना। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति संवेदनशील रहने तथा समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नारी सशक्तिकरण के विचार को आत्मसात करते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मलिन बस्ती में 2 करोड़ की सड़क का शिलान्यास:बीजेपी एमएलसी ने शुभारंभ किया, ढाई किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी
    Next Article
    लोहा कारोबारी ने चौथी मंजिल से कूदकर सुसाइड किया:बिजनेस में नुकसान होने से एक माह से डिप्रेशन में थे, किदवई नगर की घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment