Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में पुलिस ने 14 लोग गिरफ्तार:12 घंटे में 11 वारंटी दबोचे, गोकशी-अपहरण के वांछित भी पकड़े गए

    4 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। बीते 12 घंटों में कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 11 वारंटी शामिल हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर की गई। अभियान के दौरान जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने सक्रियता दिखाते हुए विभिन्न न्यायालयों से जारी वारंटों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए वारंटी मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर अपराधों से संबंधित थे। थानावार गिरफ्तारियों में मल्हीपुर से 01, कोतवाली भिनगा से 04, सिरसिया से 02, हरदत्तनगर गिरंट से 02 और इकौना से 02 वारंटी शामिल हैं। सभी गिरफ्तार वारंटियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया गया। इसी क्रम में, थाना सिरसिया पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े एक मामले में एक वांछित महिला अभियुक्ता को भी गिरफ्तार किया। 19 फरवरी 2026 को दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान यह अभियुक्ता प्रकाश में आई थी। उसे मुखबिर की सूचना पर भिनगा स्थित रेंजरी के सामने से पकड़ा गया। अभियुक्ता मुंशारिफ की पत्नी है और इकौना के पीपल चौराहा कस्बे की निवासी है। उसे न्यायालय भेज दिया गया है। इसके अतिरिक्त, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त अतुल को भी गिरफ्तार किया गया। अतुल पुत्र रणधीर, निवासी बरसिया थाना बीसलपुर, जनपद पीलीभीत का रहने वाला है। उसे बभनी के पास नहर पुलिया से दबोचा गया। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से जनपद में कानून-व्यवस्था मजबूत होने का संदेश गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में साइकिल सवार ने पहना हेलमेट, VIDEO:युवक ने पूछा दादा आप हेलमेट लगाकर चल रहे हो एक नम्बर आदमी हो
    Next Article
    हाथरस में महिला ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस:पति और ससुराल वालों पर जान से मारने के प्रयास का आरोप, 50 लाख की डिमांड थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment