Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में साइकिल सवार ने पहना हेलमेट, VIDEO:युवक ने पूछा दादा आप हेलमेट लगाकर चल रहे हो एक नम्बर आदमी हो

    4 hours ago

    1

    0

    उन्नाव शहर के बड़ा चौराहा पर मंगलवार रात एक साइकिल सवार को हेलमेट पहने देखकर लोग हैरान रह गए। आमतौर पर दोपहिया वाहन चालकों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला हेलमेट साइकिल पर पहने इस व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साइकिल सवार व्यक्ति आराम से बड़ा चौराहा से गुजरता दिख रहा है, जिसने अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहन रखा है। आसपास खड़े कुछ युवक उसे देखकर मुस्कुराते हुए टिप्पणी करते नजर आए। वीडियो में एक युवक साइकिल सवार से कहता सुनाई दे रहा है, 'दादा बढ़िया काम कर रहे हो, एक नम्बर आदमी हो' इस पर आसपास मौजूद अन्य लोग भी हंसते और मजाक करते दिखाई दिए। कई लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि शायद साइकिल सवार को पुलिस चालान का डर था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि व्यक्ति ने हेलमेट मजाक में पहना था या अपनी सुरक्षा के लिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के व्यस्त चौराहों पर ऐसे अनोखे दृश्य कभी-कभी देखने को मिल जाते हैं। कुछ लोगों ने इस घटना को सकारात्मक नजरिए से भी देखा, उनका मानना है कि सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना एक अच्छी आदत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीकाराम स्थली पर गोमती नदी पुल का शिलान्यास:बाराबंकी के हैदरगढ़ में 32 करोड़ से बदलेगी क्षेत्र की सूरत
    Next Article
    श्रावस्ती में पुलिस ने 14 लोग गिरफ्तार:12 घंटे में 11 वारंटी दबोचे, गोकशी-अपहरण के वांछित भी पकड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment