Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में पेट्रोल-डीजल के लिए लंबी कतारें:कड़ी धूप में कर रहे घंटों इंतजार, संचालक बोले- पंप को 'ड्राई' होने से बचा रहे

    8 hours ago

    2

    0

    श्रावस्ती जिले के सिरसिया, जमुनहा और अन्य क्षेत्रों में पेट्रोल तथा डीजल के लिए पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं। बाइक सवारों, चारपहिया वाहनों और सिंचाई के लिए डीजल लेने पहुंचे किसानों की भारी भीड़ के कारण लोगों को कड़ी धूप में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इससे आम आदमी के लिए पहले की अपेक्षा अब ईंधन प्राप्त करना मुश्किल हो गया है। दरअसल जनपद में मक्का की खेती करने वाले किसानों को सिंचाई के लिए डीजल की बड़ी मात्रा में आवश्यकता होती है। इसके अलावा, शादी-विवाह के मौसम के चलते जनरेटरों और चारपहिया वाहनों में डीजल की मांग में अचानक वृद्धि हुई है। ये दोनों कारक ईंधन की खपत बढ़ा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में यह आशंका भी फैल रही है कि कहीं पेट्रोल-डीजल की कमी न हो जाए। इस आशंका के चलते लोग अपनी जरूरत से ज्यादा ईंधन खरीदने के लिए पंपों पर पहुंच रहे हैं, जिससे भीड़ लगातार बनी हुई है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे केवल अपनी आवश्यकतानुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदें और अनावश्यक भंडारण से बचें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं ताल बघौड़ा पेट्रोल पम्प पर आज ईंधन लेने पहुंचे लोगों का कहना है कि सुबह 4:30 बजे से ही कतारें लगनी शुरू हो जाती हैं। उनका आरोप है कि यदि पंप संचालक समय पर वितरण शुरू करें तो इतनी लंबी कतारें नहीं लगेंगी, लेकिन वितरण में देरी के कारण लाइनें बढ़ती चली जाती हैं। पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार, जिले में जो भी ईंधन पहुंच रहा है, उसका तुरंत वितरण किया जा रहा है। इसके बावजूद भीड़ कम नहीं हो रही है। कई पंपों पर तो ईंधन पूरी तरह खत्म होने के बाद ही भीड़ छंटती है। संचालकों का कहना है कि वे पंप को 'ड्राई' होने से बचाने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन मौजूदा हालात में मांग के मुकाबले आपूर्ति बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ड्राइवर ने 49 लाख का सामान लेकर ट्रक किया गायब:सुपरवाइजर को उतारा करनाल रास्ते में,नोएडा से जालंधर जा रही गाड़ी
    Next Article
    मथुरा में सड़क हादसे में 3 घायल:यमुना एक्सप्रेसवे पर कैंटर ने कार को मारी टक्कर, लगा जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment