Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में STEM लैब से बच्चों में विज्ञान रुचि बढ़ी:राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पीएम श्री विद्यालय में हुए प्रयोगात्मक प्रदर्शन

    2 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती के विकास खंड जमुनहा स्थित विद्यालयों में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान और नवाचार का उत्साह देखा गया। बाल रक्षा भारत संस्था द्वारा स्थापित STEM लैब के जरिए बच्चों ने प्रयोगात्मक गतिविधियों में भाग लिया, जिससे उन्हें विज्ञान को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिला। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और उन्हें आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ना था। STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित) लैब में उपलब्ध उपकरणों का प्रदर्शन किया गया, जहाँ बच्चों ने स्वयं प्रयोग कर वैज्ञानिक अवधारणाओं को समझा। सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, पृथ्वी की संरचना और विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों से संबंधित गतिविधियों ने छात्रों की जिज्ञासा को बढ़ाया। पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुनहा (कक्षा 1–8) के प्रधानाध्यापक अकबाल अहमद ने बताया कि संस्था द्वारा स्थापित STEM लैब बच्चों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है। इससे उनकी सीखने की क्षमता में वृद्धि हुई है और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण भी विकसित हो रहा है। विद्यालय के शिक्षकों ने भी पुष्टि की कि प्रयोगात्मक शिक्षा के कारण बच्चों की विज्ञान में रुचि काफी बढ़ी है। चार्ट पेपर पर बनाए गए विज्ञान आधारित चित्रों में बच्चों की रचनात्मकता और समझ स्पष्ट रूप से देखी जा सकती थी। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे नवाचारपूर्ण कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा का लाभ मिलता रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    न्यायिक कर्मी हत्याकांड, एक और आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने मोहम्मद सादिक को जेल भेजा, कार छूने पर की थी हत्या
    Next Article
    भतीजे की शादी में डांस करते हुए चाचा की मौत:कानपुर में डीजे ट्रॉली पर चढ़कर नाच रहे थे, सिर के बल नीचे गिरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment