Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    न्यायिक कर्मी हत्याकांड, एक और आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने मोहम्मद सादिक को जेल भेजा, कार छूने पर की थी हत्या

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा में न्यायिक कर्मी राशिद हुसैन की पीट-पीटकर हत्या के मामले में डिडौली पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नब्बू उर्फ मोहम्मद सादिक पुत्र खालिद हुसैन निवासी गांव हरियाना, थाना डिडौली के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस पहले ही दो अन्य आरोपियों को जेल भेज चुकी है। यह घटना 11 जनवरी को हुई थी। अमरोहा के मोहल्ला नल निवासी सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय में क्लर्क राशिद हुसैन अपनी पत्नी रुखसार, तीन बच्चों और भतीजे सलमान के साथ कार से मुरादाबाद के गांव पट्टी स्थित रिश्तेदारी जा रहे थे। बंबूगढ़ से आगे पथकोई-हुसैनपुर की पुलिया के पास पीछे से आ रहे एक दोपहिया वाहन ने गलत दिशा से ओवरटेक करते समय उनकी कार को छू दिया था। इस बात पर दोपहिया सवार भड़क गए और उन्होंने फोन करके अन्य लोगों को बुला लिया। आरोपियों ने राशिद की कार का तीन किलोमीटर तक पीछा किया और उसे रुकवा लिया। इसके बाद, कार चला रहे राशिद को उनकी पत्नी और बच्चों के सामने बाहर खींचकर बेरहमी से पीटा गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस मामले में चार नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना का मुख्य आरोपी हुसैनपुर गांव का कलीम था, जिसे पुलिस ने 'हाफ एनकाउंटर' के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एक अन्य आरोपी को भी पहले ही जेल भेजा जा चुका है। अब डिडौली पुलिस ने फरार चल रहे तीसरे हत्यारोपी नब्बू उर्फ मोहम्मद सादिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली विभाग पर जुर्माना, फर्जी बिल भेजा:उपभोक्ता आयोग ने 30 हजार रुपये क्षतिपूर्ति देने का दिया आदेश
    Next Article
    श्रावस्ती में STEM लैब से बच्चों में विज्ञान रुचि बढ़ी:राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पीएम श्री विद्यालय में हुए प्रयोगात्मक प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment