Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में टैम्पो पलटने से महिला की मौत, 6 घायल:शादी से लौटते समय महिला को बचाने में वाहन पलटा, तीन रेफर

    7 hours ago

    2

    0

    श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक टैम्पो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भिनगा-बहराइच फोरलेन मार्ग पर भारी गांव के पास हुए इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, पड़ोसी जनपद बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र स्थित गगनचक बगिया गांव के लगभग 10 लोग श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली क्षेत्र में अपने रिश्तेदार जान मोहम्मद की बेटी की शादी में शामिल होने आए थे। शादी समारोह संपन्न होने के बाद सभी लोग टैम्पो किराए पर लेकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। लौटते समय सोनवा थाना क्षेत्र में भिनगा-बहराइच फोरलेन मार्ग पर भारी गांव के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि भारी गांव की एक महिला सिर पर मवेशियों के लिए चारा लेकर सड़क पार कर रही थी। उसे बचाने के प्रयास में टैम्पो महिला को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराया और फिर पलट गया। हादसे में टैम्पो सवार महिलाओं, पुरुषों और बच्चों समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने 32 वर्षीय जैनब को मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायलों में ई-रिक्शा चालक लक्ष्मण और सड़क पार कर रही भारी गांव निवासी महिला सुनीता भी शामिल हैं। मृतका जैनब के साथ उनके पति नफीस, 7 वर्षीय बेटा आहिल और 12 वर्षीय बेटी मारिफा भी रिक्शा में सवार थे। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भिवानी पुलिस ने ठगी में शामिल आरोपी पकड़ा:8 हजार में दिया था अपना बैंक खाता, यूपी का रहने वाला
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में फ्लाईओवर से गिरी कार, 3 की मौत:तेज रफ्तार के कारण 150 फीट नीचे गिरी, दो गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment