Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भिवानी पुलिस ने ठगी में शामिल आरोपी पकड़ा:8 हजार में दिया था अपना बैंक खाता, यूपी का रहने वाला

    7 hours ago

    2

    0

    भिवानी के थाना साइबर क्राइम पुलिस ने पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता कुलदीप निवासी फरटिया केहर ने थाना साइबर क्राइम भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि दिनांक 1 दिसंबर 2025 को उनके वॉट्सएप पर एक लिंक भेजा गया, जिसके माध्यम से उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। इसके बाद आरोपियों ने टास्क दिलाने के नाम पर अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1.41 लाख रुपए की ठगी कर ली। शिकायत पर थाना साइबर क्राइम भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम भिवानी की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के ईशाकपुर निवासी विशाल कुमार पुत्र रामपाल सिंह के रूप में हुई है। 8 हजार में फ्रॉड के लिए दिया था बैंक खाता पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह उत्तर प्रदेश में एक सिगरेट बनाने की फैक्ट्री में काम करता है और उसने साइबर फ्रॉड में संलिप्त अन्य व्यक्तियों को अपना बैंक खाता 8000 रुपए में दिया था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, टेलीग्राम ग्रुप या पार्ट टाइम जॉब के नाम पर पैसे निवेश करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें, ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    32 साल पहले कानपुर आईं थी आशा भोसले:गंगा मैया में जब तक यह पानी रहे गीत गाया था, कहा था आम और मिर्च का अचार मेरी कमजोरी
    Next Article
    श्रावस्ती में टैम्पो पलटने से महिला की मौत, 6 घायल:शादी से लौटते समय महिला को बचाने में वाहन पलटा, तीन रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment