Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मासूम की हुई थी मौत:घर के सामने खेल रहा था बच्चा, चालक पर केस दर्ज, वाहन पर भी कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में बीते बुधवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से ढाई वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई थी। बच्चा अपने घर के सामने खेल रहा था। पुलिस ने मृतक के बाबा की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, इकौना थाना क्षेत्र के अंधर पुरवा निवासी किसान ओमप्रकाश का ढाई वर्षीय पुत्र सचिन अपने साथियों के साथ आंधर पुरवा स्थित अपने घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान ईंट लादकर इकौना से भिनगा की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम की मौके पर ही मौत हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने आगे चल रहे खावा पोखर निवासी इसरार की मोटरसाइकिल को भी टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली आगे जाकर एक पेड़ से टकराकर रुकी, जिससे आगे होने वाला एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। मृतक के बाबा कमला प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने कुर्रन पुरवा, भगवानपुर बनकट निवासी आरोपी ट्रैक्टर चालक विजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि चालक तेज और लापरवाही से न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर चला रहा था, जिससे यह दुर्घटना हुई। परिजनों के अनुसार, सचिन परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता ओमप्रकाश चार बीघा जमीन पर खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की असामयिक मौत से परिवार सदमे में है। परिवार इस हादसे को भूल नहीं पा रहा।पुलिस ने आरोपी संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल बाइक सवार इसरार का इलाज जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अजय राय बोले- CM जापान में मजे लेने जा रहे:शाहजहांपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- पीटे गए मुस्लिमों से हम सम्मान से मिलेंगे
    Next Article
    अखिल भारतीय संत-समिति ने किया कोर्ट के फैसले का समर्थन:महामंत्री जितेंद्रानंद सरस्वती बोले - स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के प्रकरण में अब होगा दूध का दूध और पानी का पानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment