Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में थाईलैंड के 118 बौद्ध श्रद्धालुओं ने की साधना:भगवान बुद्ध की तपोभूमि पर विश्व शांति का दिया संदेश

    12 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक आस्था का केंद्र बनी, जब थाईलैंड से आए 118 सदस्यीय बौद्ध श्रद्धालुओं के दल ने यहां साधना की। दल ने कटरा स्थित पवित्र स्थलों पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और ऐतिहासिक जेतवन में विशेष प्रार्थना व ध्यान साधना का आयोजन किया। बौद्ध भिक्षु अचान पवात के नेतृत्व में हुई इस साधना के दौरान उन्होंने बताया कि सभी श्रद्धालु भगवान बुद्ध की इस पावन धरती पर आत्मिक उन्नति के उद्देश्य से आए हैं। उनका मुख्य उद्देश्य जीवन को सार्थक बनाना और विश्व शांति का संदेश फैलाना है। यह 118 सदस्यीय दल 14 दिसंबर को थाईलैंड से भारत पहुंचा था। विभिन्न बौद्ध तीर्थ स्थलों का भ्रमण करते हुए यह दल श्रावस्ती पहुंचा। श्रद्धालु उन स्थानों पर पैदल यात्रा कर रहे हैं, जहां भगवान बुद्ध ने अपने जीवनकाल में प्रवास किया था।भिक्षुओं ने जानकारी दी कि वे जमीन पर सोकर और सादगीपूर्ण जीवन अपनाकर तपस्या कर रहे हैं। यह उनकी आध्यात्मिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस अवसर पर भगवान बुद्ध के जीवन प्रसंगों का भी उल्लेख किया गया। लगभग 2,500 वर्ष पूर्व नेपाल के लुंबिनी में राजकुमार सिद्धार्थ का जन्म हुआ था। उन्होंने वैभवपूर्ण जीवन त्यागकर सत्य की खोज में स्वयं को समर्पित किया और छह वर्षों की कठोर साधना के बाद ज्ञान प्राप्त कर भगवान बुद्ध कहलाए। उनके उपदेशों पर आधारित बौद्ध धर्म आज भी विश्व को शांति और करुणा का संदेश दे रहा है। उल्लेखनीय है कि श्रावस्ती, जहां भगवान बुद्ध ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय व्यतीत किया था, प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में विदेशी बौद्ध भिक्षुओं और श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है। यहां प्रतिदिन विभिन्न देशों से आने वाले श्रद्धालु अपने-अपने परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना करते हैं। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती इन दिनों विदेशी मेहमानों से गुलजार है और एक बार फिर विश्व शांति तथा आध्यात्मिक एकता का संदेश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में बारातियों ने टेंट मालिक को पीटा:गाड़ी टच होने पर विवाद, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
    Next Article
    उन्नाव में NRI के घर 2.35 लाख की चोरी CCTV:एक ही रात में तीन घरों को बनाया निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment