Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रिया पांडेय को यूपी बोर्ड में प्रदेश में चौथा स्थान:97.16% अंक के साथ जिले में प्रथम, सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। इसमें चितबहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज, पूरनपुर की छात्रा श्रिया पांडेय ने 97.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथा और जनपद में पहला स्थान हासिल किया है। श्रिया पांडेय के पिता संदीप पांडेय एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं, जबकि उनकी मां कविता पांडेय प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका हैं। श्रिया के परिवार में दो बहनें और एक भाई है। उनकी बड़ी बहन बीएससी कर रही हैं और भाई नौवीं कक्षा में पढ़ता है। श्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और स्कूल के योगदान को दिया। उन्होंने बताया कि वह स्कूल से लौटने के बाद रात 10 बजे तक पढ़ाई करती थीं और सुबह 4 बजे उठकर फिर से पढ़ाई शुरू कर देती थीं। श्रिया प्रतिदिन 6-7 घंटे अध्ययन करती थीं। उनका मानना है कि निरंतर पढ़ाई करके ही लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। श्रिया पांडेय का लक्ष्य आगे चलकर सिविल सेवा में जाना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में गैस और ईंधन आपूर्ति पर सख्त निर्देश:DM ने एजेंसियों और कंपनियों को व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी
    Next Article
    यूपी बोर्ड इंटर में बेटियों ने मारी बाजी:मेरिट में टॉप 5 में 4 छात्राएं, पिछले साल से 6 प्रतिशत बढ़ गया रिजल्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment