Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रेयस मिश्रा ने JEEमेंस प्रथम सत्र में दिल्ली टॉप किया:नोएडा के छात्र ने टाइम मैनेजमेंट से 100 पर्सेंटाइल हासिल किया

    4 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसाइटी में रहने वाले श्रेयस मिश्रा ने जेईई मेंस के प्रथम सत्र में 100 पर्सेंटाइल लाकर दिल्ली स्टेट में टॉप किया है। दिल्ली की रोहिणी में स्थित कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल में श्रेयस 12वीं के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि वो सब्जेक्ट को समझते हुए, मन लगाकर पढ़ाई करते हैं। सोशल मीडिया से बनाई दूरी उन्हें भी विश्वास नहीं हो रहा है कि उनके 100 पर्सेंटाइल आए हैं। उन्होंने बताया कि हॉस्टल में रहकर उन्होंने पढ़ाई की है। सोशल मीडिया से दूरी ने ही उन्हें इतनी बड़ी सफलता दिलाई है। फिलहाल वह अभी 12वीं की परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं। 18 फरवरी को उनकी फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा है। टाइम मैनेजमेंट है बेहतर ऑप्शन श्रेयस ने बताया कि अब उनका अगला लक्ष्य सत्र-2 और एडवांस पर फोकस है। वह प्रतिदिन अभ्यास जरूर करते थे। हर विषय को टाइम मैनेजमेंट के अनुसार पढ़ने ओर टाइम टेबल बनाकर पढ़ना काफी महत्वपूर्ण है। कंप्यूटर साइंस में एसोसिएट प्रोफेसर पिता सुमंत मिश्र ने बताया की नोएडा स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में श्रेयस की मां कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट में एसोसिएट प्रोफेसर पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि वह खुद साइबर सिक्योरिटी के लिए काम करते हैं। बेटे का केवल पढ़ाई पर ही फोकस रहता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी की हत्या कर शव जलाया:अलीगढ़ में भाइयों ने जलती चिता से अधजला शव निकाला, आरोपी फरार
    Next Article
    CM भगवंत मान फिर से अस्पताल में भर्ती, सुबह ही हॉस्पिटल से हुए थे डिस्चार्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment