Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शत-प्रतिशत रिजल्ट से छाया भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर:आकांक्षा बनीं जिले की चौथी टॉपर, हाईस्कूल-इंटर में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

    2 hours ago

    1

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर के नई मंडी स्थित भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान कायम की है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में विद्यालय ने शत-प्रतिशत रिजल्ट देकर नया रिकॉर्ड कायम किया है। हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय की मेधावी छात्रा आकांक्षा ने 93.33% अंक हासिल कर न सिर्फ स्कूल में टॉप किया, बल्कि पूरे जनपद में चौथा स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। वहीं भव्या ने 90.16% के साथ दूसरा और प्रियांशी यादव ने 90% अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। खास बात यह रही कि हाईस्कूल की सभी छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। इंटरमीडिएट में भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। नियति पालिवाल ने 87.2% अंक के साथ टॉप किया, जबकि राशि (86.6%) दूसरे और राधिका गर्ग (84.2%) तीसरे स्थान पर रहीं। विज्ञान वर्ग में राशि पहले, शिवांगी शर्मा दूसरे और अनुराधा तीसरे स्थान पर रहीं। मानविकी वर्ग में नियति पालिवाल ने बाज़ी मारी, जबकि राधिका गर्ग और अविष्का वर्मा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। वाणिज्य वर्ग में परी बंसल पहले, कनिष्क दूसरे और आस्था तीसरे स्थान पर रहीं। विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या रितु गोयल ने इस उपलब्धि को छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता अनुशासन और निरंतर प्रयास का प्रतिफल है। विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियोंअमिता चौधरी, ममता वर्मा, शोभित सिंह और प्रीति जी समेत पूरे स्टाफ ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। परीक्षा विभाग की सपना मित्तल और मीडिया विभाग की अर्चना शर्मा के योगदान की भी सराहना की गई। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में जश्न का माहौल बन गया। छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस ऐतिहासिक सफलता का उत्सव मनाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड हाईस्कूल में प्रदेश में 6वें स्थान पर राजवीर:गाजीपुर में टॉप कर जिले का नाम किया रोशन, 96.83 प्रतिशत अंक मिले
    Next Article
    हरदोई के छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में स्थान:आयूषी, वर्चस्व, यशस्वी और आकांक्षा ने मेरिट सूची में जगह बनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment