Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शूटरों को मिल रही थी पल-पल की लोकेशन:प्रयागराज में सैलून में घुसकर युवक की हत्या, कुर्सी पर बैठते ही बरसाईं गोलियां

    19 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के अल्लापुर में अरविंद पासी की हत्या में शूटरों की सटीक जानकारी और टाइमिंग ने पुलिस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हमलावरों को उसकी हर गतिविधि की जानकारी थी। वे तब तक सैलून के अंदर नहीं आए, जब तक अरविंद कुर्सी पर बैठ नहीं गया। जैसे ही उसने शेविंग करानी शुरू की, तीनों हमलावर अंदर पहुंचे और गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी। इससे आशंका जताई जा रही है कि कोई व्यक्ति अरविंद की रेकी कर रहा था और उसकी लोकेशन शूटरों तक पहुंचा रहा था। हमलावरों ने चेहरे भी ढंक रखे थे, ताकि सीसीटीवी कैमरों में उनकी पहचान न हो सके। अब पुलिस शूटरों के साथ उस संभावित भेदिये की भी तलाश कर रही है, जिसने उनकी मदद की होगी। सैलून में पहुंचने से पहले ही तैयार थी पूरी योजना अरविंद अपनी मौसी के घर शादी में शामिल होने जाने वाला था। इसी वजह से वह तैयार होने के लिए सैलून पहुंचा था। हमलावरों ने इसी दौरान उसे निशाना बनाया। जिस तरह हमलावरों ने उसके कुर्सी पर बैठने का इंतजार किया और फिर अचानक अंदर घुसकर गोलियां चलाईं, उससे पुलिस को आशंका है कि वारदात की योजना पहले से तैयार थी। हमलावरों को यह भी पता था कि अरविंद कुछ समय तक सैलून में रहेगा। चेहरा ढंककर पहुंचे थे तीनों हमलावर वारदात को अंजाम देने पहुंचे तीनों हमलावरों ने अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की थी। एक ने रुमाल तो दूसरे ने कैप से चेहरा ढंक रखा था। इससे आशंका है कि उन्हें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी थी। पुलिस अब घटनास्थल के अलावा आसपास के रास्तों और बाजारों में लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हमलावर किस रास्ते से आए और वारदात के बाद कहां गए। अस्पताल से पोस्टमॉर्टम हाउस तक मची रही चीख-पुकार हत्या के बाद अल्लापुर से एसआरएन अस्पताल और फिर पोस्टमार्टम हाउस तक परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मर्चरी में परिवार की महिलाओं की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मौके पर पहुंचे डीसीपी सिटी सागर जैन और एडीसीपी श्रुति श्रीवास्तव परिजनों से घटना की जानकारी ले रहे थे। इसी दौरान एक महिला घटना के बारे में बताते-बताते अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। यह देखकर पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई। कुछ देर बाद महिला को होश आया। पोस्टमॉर्टम हाउस और घटनास्थल पर बढ़ाई गई सुरक्षा अरविंद की हत्या गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे हुई थी। देर रात तक पंचनामा की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी थी। शुक्रवार सुबह पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना के बाद अल्लापुर में तनाव और आक्रोश का माहौल है। इसे देखते हुए शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस और घटनास्थल के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस दोनों जगह सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि:हाईवे किनारे मिला था शव, गला दबाकर मारा गया
    Next Article
    भाजपा ने सपा के घोषणा पत्र पर सवाल उठाए:बहराइच में बसपा जिलाध्यक्ष बोले- 2027 में मतदाता खुद फैसला करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment