Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा ने सपा के घोषणा पत्र पर सवाल उठाए:बहराइच में बसपा जिलाध्यक्ष बोले- 2027 में मतदाता खुद फैसला करेंगे

    16 hours ago

    1

    0

    बहराइच में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं, जबकि बसपा ने कहा कि मतदाता खुद फैसला करेंगे। भाजपा के जिला महामंत्री रणविजय सिंह ने कहा कि सपा के घोषणा पत्र से भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दल गठबंधन में चुनाव लड़ें या अलग-अलग, भाजपा उन्हें हराएगी और 2027 में प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। सिंह ने सपा के पिछले कार्यकाल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सपा चुनावी चर्चा में बने रहने के लिए घोषणा पत्र की बातें करती है, लेकिन जनता अब उसके बहकावे में नहीं आएगी। बसपा जिलाध्यक्ष अजय गौतम ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा का शासन पहले देख चुकी है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में मतदाता खुद समझदारी से तय करेंगे कि किस दल की सरकार बनानी है। सपा ने कल अपना घोषणा पत्र जारी किया था। इसके बाद बहराइच में भाजपा और बसपा नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शूटरों को मिल रही थी पल-पल की लोकेशन:प्रयागराज में सैलून में घुसकर युवक की हत्या, कुर्सी पर बैठते ही बरसाईं गोलियां
    Next Article
    गोरखपुर में सुबह हल्का कोहरा छाया:सुबह-शाम की ठंड बढ़ी, अब गिरेगा पारा, दो दिन में 12 डिग्री पहुंचने की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment