Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शूटर पवन ने नोएडा के ठेकेदार से मांगी थी रंगदारी:4 दिन में रुपए नहीं दिए तो अगली बार ऊपर का टिकट कटेगा, 18 मुकदमा दर्ज

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा में 50 हजार के इनामी शूटर पवन उर्फ कल्लू को नोएडा STF ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। 35 साल के शूटर पर 18 संगीन मामले दर्ज थे। उसने सिपाही से 9MM की पिस्टल लूटी थी। उसके खिलाफ आगरा के अलावा, बुलंद शहर, नोएडा और गाजियाबाद में 18 मुकदमे दर्ज हैं। पवन उर्फ कल्लू (30 ) पिछले 10 वर्षों से अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा है। हत्या, रंगदारी जैसी कई सनसनीखेज घटनाओं को अंजाम दिया है। ग्रेटर नोएडा में रिश्तेदारी होने के कारण ग्राम मायचा व ग्राम रिठौरी में आना-जाना था। वहां इसकी मुलाकात रणदीप भाटी और अमित कसाना से हो गई थी। यह इस गैंग का सक्रिय सदस्य बन गया और अपराध करने लगा। वर्ष 2021 में सुपारी लेकर अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर दिनेश निवासी लूहारली ग्रेटर नोएडा की हत्या कर दी थी, जिसमें इसके ऊपर एक लाख रूपये का ईनाम घोषित हुआ था। यह वर्ष 2021 में दिल्ली से जेल चला गया था। जेल में रहने के दौरान इसकी मुलाकात हरियाणा के हिमान्शू भाऊ गैंग के सदस्यों के हुआ और यह उनके साथ सम्मिलित हो गया। वर्ष 2025 में जेल से छूटने के बाद यह लगातार रंगदारी मांगने के अपराध में लिप्त हो गया। यह 4 तस्वीरें देखिए… पहले जानिए मुठभेड़ की कहानी… STF के डिप्टी एसपी नवेंद्रु कुमार ने बताया, शुक्रवार की शाम 8:30 बजे आगरा पुलिस के साथ मिलकर STF ने पवन गुर्जर और उसके साथी को थाना एकता क्षेत्र में घेरा। उससे सरेंडर करने को कहा गया तो वह फायरिंग करने लगा। पुलिस और बदमाश के बीच करीब 15-20 मिनट तक फायरिंग चली। इस दौरान बदमाश ने 20 राउंड फायर किए। STF ने खुद को बचाते हुए 5 राउंड फायरिंग की। एक गोली बदमाश के सीने में लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। इस बीच पवन का साथी मौके से भाग निकला। पवन को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ में दो सिपाही घायल हुए हैं। STF के एक इंस्पेक्टर केशव के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी है। वह बाल-बाल बचे। घायलों को भर्ती करवाया गया है। पवन (35) पुत्र संतराम गाजियाबाद में लोनी थाना क्षेत्र के सिरौली गांव का रहने वाला था। सिपाही से लूटी हुई 9MM पिस्टल के साथ दूसरी मेड इन इटली पिस्टल भी बरामद की गई है। अब पढ़िए FIR में क्या शिकायत है… आगरा में बाइक सवारों ने तान दी थी पिस्टल ताजगंज थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में ठेकेदार संदीप भाटी ने लिखा था कि वह 31 दिसंबर 2025 को अपने भाई सचिन के साथ ताजमहल घूमने आए थे। ताजगंज क्षेत्र में होटल ग्रांड अंपायर के पास उन्होंने कार रोकी थी। इसी दौरान बाइक पर दो नकाबपोश युवक आ गए। उनके और उनके भाई पर पिस्टल तान दी। उनसे कहा कि बड़ा ठेकेदार बनता है। सालों से बड़े ठेके ले रहा है अभी तक पवन भाई और अनुज भाई को चढ़ावा नहीं पहुंचाया है। पवन भाई ने कहलवाया है कि चार दिन के अंदर दस लाख रुपये भिजवा दे। भाई ने बोला है कि अगली बार खुद आकर तेरा ऊपर का टिकट काटेंगे। दो माह से शूटर पवन के पीछे लगी थी एसटीएफ इस घटना से दोनों ठेकेदार भाई बुरी तरह घबरा गए थे। उस दौरान उन्होंने पुलिस को बताया था कि पिछले कुछ दिनों से अज्ञात लोग उनका पीछा कर रहे थे। अब धमकी के बाद पता चला कि ऐसा क्यों हो रहा था। इस मुकदमे के बाद पुलिस ने पवन के बारे में जानकारी करना शुरू किया तो पुलिस भी हैरान रह गई। घटना सही थी। पवन शार्प शूटर निकला। इस मामले की जानकारी गोपनीय रूप से एसटीएफ को दी गई। एसटीएफ दो महीने से पवन के ऊपर गोपनीय रूप से काम कर रही थी। उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटा रही थी।मूवमेंट की जानकारी होते ही शुक्रवार को एकता क्षेत्र में गुतिला पुल-देवरी रोड पर उसकी घेराबंदी की गई और मुठभेड़ में पवन ढेर हो गया। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। बड़ी वारदात की फिराक में था पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पवन दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहा था। उसके पास से भारी मात्रा में कारतूस और अवैध असलहे बरामद किए गए हैं। STF नोएडा के एडिशनल एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया- मुठभेड़ के दौरान मौके से एक 9MM पिस्टल बरामद हुई है, वो 2016 में थाना बिसरख गौतमबुद्ध नगर में एक कांस्टेबल मोनू धीमन से लूटी थी। मोनू धीमन उस समय एडीजे की पीएसओ ड्यूटी में तैनात थे। उसके संबंध में थाना बिसरख में मुकदमा दर्ज है। दिसंबर 2020 में चाचा की हत्या की थी पवन के पिता संतराम की मौत के बाद उसके चाचा जैनेंद्र और सुरेंद्र ने जमीन हड़प ली थी। जमीन वापस नहीं मिलने पर दिसंबर 2020 में उसने गाजियाबाद के सिरोली गांव में घुसकर जैनेंद्र की और चिरोड़ी गांव में सुरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद उसने लोनी के सलाम होटल संचालक से 20 लाख मांगे। पवन ऊर्फ कल्लू का गांव में इतना खौफ था, जब भी कभी वह गांव आता था तो गांव में सन्नाटा पसर जाता था। 10 साल से अपराध की दुनिया में एक्टिव पवन उर्फ कल्लू (उम्र लगभग 30 साल) पिछले 10 वर्षों से अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा है। हत्या, रंगदारी जैसी कई सनसनीखेज घटनाओं को अंजाम दिया है। ग्रेटर नोएडा में रिश्तेदारी होने के कारण ग्राम मायचा व ग्राम रिठौरी में आना-जाना था। वहां इसकी मुलाकात रणदीप भाटी और अमित कसाना से हो गई थी। यह इस गैंग का सक्रिय सदस्य बन गया और अपराध करने लगा। वर्ष 2021 में सुपारी लेकर अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर दिनेश निवासी लूहारली ग्रेटर नोएडा की हत्या कर दी थी, जिसमें इसके ऊपर एक लाख रूपये का ईनाम घोषित हुआ था। यह वर्ष 2021 में दिल्ली से जेल चला गया था। जेल में रहने के दौरान इसकी मुलाकात हरियाणा के हिमान्शू भाऊ गैंग के सदस्यों के हुआ और यह उनके साथ सम्मिलित हो गया। वर्ष 2025 में जेल से छूटने के बाद यह लगातार रंगदारी मांगने के अपराध में लिप्त हो गया। पवन ने जो बड़ी वारदात की, उसे जानिए आगरा में पांच वर्ष में नौ बदमाश मुठभेड़ में ढेर लॉरेंस गैंग की तरह गैंग बना रहा था पुलिस को जानकारी मिली है कि पवन लॉरेंस गैंग की तर्ज पर काम कर रहा था। इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया पर बेरोजगार और नए दबंग युवकों की तलाश करता था। उसने आगरा में अपना नेटवर्क बना रखा था। लालच देकर उसने कई कारोबारियों को धमकाया था। पुलिस अब उसके संपर्क में आए अपराधियों की तलाश कर रही है। डीसीपी वेस्ट और साइबर क्राइम प्रभारी आदित्य कुमार को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। -------------------------- इस खबर को भी पढ़ेंः- प्रेमी से शादी के लिए 250-फीट टावर पर चढ़ी युवती:महाराजगंज में बोली- शादी नहीं करनी तो प्यार क्यों किया, झगड़ा कर नेपाल चला गया था प्रेमी महाराजगंज में प्रेमी से शादी करने की जिद में युवती 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया- गांव के युवक से 12 साल से प्यार करती है। अब वह शादी से भाग रहा है। पुलिस और गांववालों ने समझाया तो कहा- अगर प्रेमी नहीं आया तो उसके नाम का जहर खा लूंगी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चचेरे भाई ने ही की 20 लाख जेवरात की चोरी:28 फरवरी को गिरफ्तार; प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ खुलासा, ₹1.98 लाख नकद व गहने बरामद
    Next Article
    बिजनौर में सड़क हादसे में युवक की मौत:दो लोग घायल, बाइक को टक्कर मारकर चालक वाहन समेत फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment