Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चचेरे भाई ने ही की 20 लाख जेवरात की चोरी:28 फरवरी को गिरफ्तार; प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ खुलासा, ₹1.98 लाख नकद व गहने बरामद

    3 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र में 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी 28 फरवरी को हुई। पुलिस ने उसके पास से 1,98,500 रुपये नकद और चोरी के जेवरात बरामद किए हैं। बरगदवा निवासी शैलेष गौतम दिसंबर 2025 में अपने माता-पिता और पत्नी के साथ गुजरात चले गए थे। उनके घर पर भाई साहिल और उसकी पत्नी मौजूद थे। इसी दौरान घर की अलमारी की तिजोरी से सोने के चार मंगलसूत्र, दो हार, एक मांगटीका, तीन झाला, एक नथिया, एक अंगूठी, दो चूड़ी और चांदी के कर्धन सहित अन्य जेवरात चोरी हो गए। इस संबंध में 26 फरवरी 2026 को खेसरहा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर जांच शुरू की गई। प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह की निगरानी में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र और सर्विलांस टीम को लगाया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय जानकारी और मुखबिर की सूचना के आधार पर 28 फरवरी 2026 को वजीराबाद ईंट भट्ठे के पास से विशाल उर्फ छोटू पुत्र रामभरोसे निवासी बरगदवा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से चोरी के जेवर बेचने से प्राप्त 1,98,500 रुपये नकद बरामद हुए। उसकी निशानदेही पर उसके घर में रखी अटैची से एक हार, चार मंगलसूत्र, एक मांगटीका, तीन झाला, एक नथिया और दो कर्धन सहित अन्य जेवरात भी बरामद किए गए। बरामद जेवरात की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे मामले का खुलासा किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर से 50 मीटर दूर मासूम का शव मिला:बायां पैर दो मीटर दूर बरामद, पैर-सीने की हड्डियां दिखीं, फतेहपुर में पिता बोले- बेटे की हत्या हुई
    Next Article
    शूटर पवन ने नोएडा के ठेकेदार से मांगी थी रंगदारी:4 दिन में रुपए नहीं दिए तो अगली बार ऊपर का टिकट कटेगा, 18 मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment