Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के 10 महीने बाद कारोबारी ने किया सुसाइड:झगड़े के बाद पत्नी मायके गई, ससुर लेने गए तो नहीं आई, दुखी होकर जहर खाया

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में पत्नी के मायके से न लौटने से दुखी स्क्रैप कारोबारी ने सुसाइड कर लिया। उसकी 10 महीने पहले ही शादी हुई थी। झगड़ा होने पर पत्नी दो सप्ताह पहले मायके चली गई थी। ससुर लेने गए तो आने से मना कर दिया। कहा-पति लेने आएंगे, तभी ससुराल आउंगी। शुक्रवार को पिता घर लौट पाते, उससे पहले ही कारोबारी ने जहर निकल लिया। परिजन आनन फानन में झांसी मेडिकल कॉलेज लाए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें पत्नी समेत उसके परिजनों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला झांसी से सटे मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा कस्बे का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए 10 महीने पहले शादी हुई थी मृतक का नाम अंकन जोशी उर्फ अंकित (24) पुत्र राजू जोशी था। वह शिवपुरी के करेरा का रहने वाला था। मृतक के पिता राजू जोशी ने बताया- मेरा बेटा स्क्रैप की खरीद-फरोख्त का काम करता था। मैंने 29 अप्रैल 2025 को अपने बेटे अंकन की शादी डबरा निवासी प्रीति से की थी। 21 फरवरी को प्रीति मायके जाना चाहती थी लेकिन अंकन राजी नहीं था। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। नाराज होकर अंकन ने प्रीति को मायके छोड़ दिया। कई दिन मायके में रहने के बाद भी प्रीति वापस नहीं आ रही थी। अंकन के फोन करने पर भी वह नहीं आई। पिता घर नहीं आ पाए जहर खाया पिता ने आगे बताया- गुरुवार को मैं बहू को लेने के लिए उसके मायके गया था। लेकिन बहू के परिवारवालों ने भेजने से मना कर दिया। शुक्रवार को मुझे घर लौटना था। मगर बहू साथ आने को तैयार नहीं हुई। बहू और उसके घरवाले कहने लगे कि जब अंकन लेने आएगा, तब जाएंगे। यह खबर अंकन तक पहुंच गई। उसने घर पर सल्फास की गोली खा ली। तबीयत बिगड़ने पर अपनी मां और भाई को जानकारी दी। तब वे उसे लेकर झांसी मेडिकल कॉलेज आए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पिता सीधे झांसी पहुंच गए। मेरी मौत के लिए पत्नी जिम्मेदार पिता ने आगे बताया- अंकन की जेब से तलाशी के दौरान चार लाइन का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। डायरी के पन्ने को फाड़कर लिखे इस सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए पत्नी, उसके माता-पिता, उसकी मामी समेत बहनों को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने इस सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर इसकी भी जांच कर रही है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट करेरा पुलिस को भेजी जाएगी। घटना करेरा की है, इसलिए आगे की जांच करेरा पुलिस करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में देर रात पुलिस ने हटाया व्यापारियों का धरना:आवास विकास के कार्यालय के सामने बैठ कर ध्वस्तीकरण का विरोध कर रहे थे सेंट्रल मार्केट के व्यापारी
    Next Article
    हर्ष नेहरा की मम्मी बोली चाहती थी डॉक्टर बने बेटा:मेरठ में रहकर सांइस में की पढाई- इंटर के बाद बोला मम्मी मुझे सिविल सर्विस में जाना है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment