Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में देर रात पुलिस ने हटाया व्यापारियों का धरना:आवास विकास के कार्यालय के सामने बैठ कर ध्वस्तीकरण का विरोध कर रहे थे सेंट्रल मार्केट के व्यापारी

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ की सेंट्रल मार्केट के व्यापारी ने आवास विकास के अधिकारियों के खिलाफ शुरू किए गए धरने को पुलिस ने देर रात हटवा दिया। धरने के दौरान कई बार हुई प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता हर बार विफल ही रही ।इसके बाद पुलिस ने रात में धरना खत्म काया और साथ में विरोध कर रहे व्यापारियों को रात में ही थाने भी ले आई और आवास विकास के के कार्यालय के बाहर लगे टेंट को भी उखाड़ दिया। व्यापारियों ने शुक्रवार की सुबह सेंट्रल मार्केट में एक बैठक का आयोजन किया था। इसके बाद उन्होंने आवास विकास के कार्यालय पर आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुरुना और आवास विकास के अधिकारियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू किया। रात लगभग 12 बजे नौचंदी थाना प्रभारी इलम सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ धरना स्थल पहुंचे और धरना खत्म कर विरोध करने वाले व्यापारियों को लेकर थाने आ गए। 10 मार्च को होना है ध्वस्तीकरण आवास विकास के अधिकारियों के अनुसार माननीय न्यायालय ने जो समय छह हफ्ते का दिया था वह 10 मार्च को पूरा होने जा रहा है। ऐसे में व्यापारी हर एक कोशिश अपने प्रतिष्ठानों को बचाने की कर रहे है लेकिन अभी तक उन्हें कोई ऐसी सफलता नहीं मिली है जिस से वह राहत महसूस कर सकें। व्यापारियों की गुटबाजी भी आई नजर इस पूरे प्रकरण में व्यापारियों की आपसी गुटबाजी भी साफ तौर पर देखने को मिल रही है। शास्त्रीनगर के सेक्टर 2,3,5 के साथ अन्य कई जगहों के व्यापारियों ने धरने और बैठकों का समर्थन करने से इनकार कर दिया । इसके साथ ही उन्होंने शुक्रवार सुबह के समय एक ज्ञापन एडीएम को सौंपकर नियमित रूप से अपनी दुकानें भी खोली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधानसभा जिताने की ताकत रखने वालों को मिलेगा राज्यसभा टिकट:यूपी में भाजपा की 7 सीटें तय, सपा तीसरी सीट पर दांव खेलेगी
    Next Article
    शादी के 10 महीने बाद कारोबारी ने किया सुसाइड:झगड़े के बाद पत्नी मायके गई, ससुर लेने गए तो नहीं आई, दुखी होकर जहर खाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment