Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के 48वें दिन डॉक्टर की पत्नी ने सुसाइड किया:आरोप- पति किसी से बात करने पर पीटता, घर में CCTV लगवाए थे; ठाणे का मामला

    2 hours ago

    1

    0

    महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शादी के महज 48 दिन बाद 26 साल विशाखा तिलकर ने आत्महत्या कर ली। विशाखा पुणे की रहने वाली थी। ठाणे जिले के अंबरनाथ में रहने वाले डॉक्टर नितिन तिलकर से 30 अप्रैल को उसकी अरेंज मैरिज हुई थी। नितिन BHMS डॉक्टर है और उल्हासनगर में प्रैक्टिस करता है। पुलिस ने नितिन, उसकी मां छाया और भाई को गिरफ्तार किया है। तीनों पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। परिजनों के मुताबिक, नितिन विशाखा पर शक करता था। उसने विशाखा पर नजर रखने के लिए घर के अंदर और बाहर CCTV कैमरे लगवा रखे थे। नितिन ने विशाखा के किसी से बात करने पर रोक लगा दी थी। किसी से बात कर पर उसकी पिटाई करता था। शादी के बाद 50 ग्राम सोना मांगने का आरोप विशाखा के परिवार ने बताया कि शादी में दूल्हे पक्ष को कोई दहेज नहीं दिया गया था। हालांकि, शादी के कुछ ही समय बाद पति और ससुरालवालों ने उसके माता-पिता से 50 ग्राम सोना लाने की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि दहेज मांगने के अलावा ससुराल पक्ष को विशाखा के चरित्र पर भी शक था। इसी वजह से उसे कड़ी निगरानी और लोगों से अलग रखा जाता था। 14 जून को पड़ोस की एक महिला से बात करते देख पति और ससुरालवालों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की थी। घरवाले विशाखा को वापस लाने वाले थे इस घटना से परेशान विशाखा ने पुणे में अपने माता-पिता को फोन कर पूरी आपबीती बताई थी। उसके माता-पिता अंबरनाथ जाकर ससुरालवालों से बात करने और उसे वापस लाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच 16 जून को विशाखा ने प्रताड़ना से परेशान होकर अपनी जान दे दी। शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर रमेश पाटिल ने बताया कि आरोपियों का परिवार शादी में दहेज नहीं मिलने से नाराज था। विशाखा के पिता पुणे में रिक्शा चालक हैं और दहेज की मांग पूरी नहीं कर पा रहे थे। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें… 2 दिन में 4 NEET स्टूडेंट ने सुसाइड किया:गुजरात का छात्र छठी मंजिल से कूदा; तमिलनाडु की छात्रा ने लिखा- दोबारा एग्जाम से डर तमिलनाडु के कोयंबटूर में NEET की तैयारी कर रही 19 साल की छात्रा अनुकीर्तना ने बुधवार सुबह जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, अहमदाबाद के न्यू रानीप इलाके में बुधवार रात करीब 2:30 बजे 17 साल के छात्र ने आनंदम फ्लैट्स के ब्लॉक बी की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। पिछले दो दिनों में NEET स्टूडेंट की आत्महत्या का यह चौथा मामला है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    2 दिन में 4 NEET स्टूडेंट ने सुसाइड किया:गुजरात का छात्र छठी मंजिल से कूदा; तमिलनाडु की छात्रा ने लिखा- दोबारा एग्जाम से डर
    Next Article
    मोदी पेरिस पहुंचे, भारतीय मूल के लोगों ने स्वागत किया:G7 समिट में ट्रम्प बोले- मोदी के रहते भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका साथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment