Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के 5 दिन बाद नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या:सोनभद्र में पिता का आरोप- ब्वॉयफ्रेंड ने मारा, पहले जबड़ा तोड़ा, फिर चाकू मारकर पेड़ से लटकाया

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के सोनभद्र में शादी के महज 5 दिन बाद ही 22 वर्षीय युवती की बेहरमी से हत्या कर दी गई। उसका अर्धनग्न शव घर से 200 मीटर की दूरी पर नाले किनारे एक पेड़ से रस्सी के फंदे के सहारे लटकता मिला। युवती के दोनों घुटने जमीन को छू रहे थे। रस्सी का फंदा जबड़े में लिपटा हुआ था। जबड़ा टूटा हुआ था। गले और पेट से खून निकल रहा था। चोट के गहरे निशान थे। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीमें पहुंचीं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। युवती के पिता ने उसके ब्वॉयफ्रेंड पर रेप और हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पिता ने बताया- एक दिन पहले ही युवती अपने पति के साथ मायके आई थी। आज सुबह शौच के लिए खेत गई थी। सुबह गांव वालों ने उसका शव देखा। घटना जिला मुख्यालय से 130 किलोमीटर दूर बभनी थाना क्षेत्र के घघरा ग्राम पंचायत का है। जानिए पूरा मामला... बभनी थाना क्षेत्र के घघरा ग्राम पंचायत के एक गांव की रहने वाली 22 वर्षीय युवती की बीते 25 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के रहने वाले युवक से हुई थी। 29 मई को युवती के पिता-भाई उसे लेकर ससुराल गए। 30 अप्रैल की सुबह 9:30 बजे बेटी-दामाद को लेकर घर वापस आ गए। 30 अप्रैल, गुरुवार को ही पड़ोसी की बेटी की शादी थी। रात में बारात आई हुई थी। युवती और उसका पूरा परिवार बारात की आवभगत करने पड़ोसी के घर गया था। रात डेढ़ बजे युवती अपने घर लौट आई और सो गई। पिता ने बताया- आज सुबह 4:30 बजे बेटी उठी और शौच के लिए खेत की ओर चली गई। काफी देर तक नहीं लौटी। हमने खोजबीन शुरू की, पर कुछ पता नहीं चला। डेढ़ घंटे के बाद सुबह करीब 6 बजे गांव के कुछ लोगों ने घर से करीब 600 मीटर की दूरी पर युवती के शव को पेड़ के लटकते देखा। परिजनों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दीनू प्रसाद यादव पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक टीम लेकर मौके पर पहुंचे। शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आसपास कई साक्ष्य भी जुटाए। पिता बोले- ब्वॉयफ्रेंड ने ही की हत्या युवती के पिता ने बताया- मेरी बेटी का पहले गांव के ही रहने वाले बबलू से प्रेम प्रसंग था। बाद में बेटी ने उससे बात करना छोड़ दिया था। 2 साल पहले गांव में पंचायत करके निर्णय लिया गया कि दोनों एक दूसरे से बात नहीं करेंगे। पर उसके बाद भी बबलू उसे परेशान करता था। इसके बाद हमने बेटी की शादी तय कर दी। पिता ने आरोप लगाते हुए कहा- बबलू ने ही मेरी बेटी की हत्या की है। पहले उसका पीट-पीटकर जबड़ा तोड़ा है। रेप किया है और फिर चाकू घोपकर मार डाला है। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया है। फिलहाल घटना के बाद से बबलू गांव से फरार है। चार भाई बहनों में तीसरे नंबर पर थी युवती के पिता मजदूरी करते हैं। उसका पति भी मजदूरी करता है। युवती 4 भाई बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसके बाद एक छोटी बहन और है। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते युवती सिर्फ नौवीं तक पढ़ाई कर सकी थी। सीओ दुद्धी संतोष राय ने बताया- शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने रेप और हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। ---------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… महिला से छेड़खानी करने वाले का एनकाउंटर:मुरादाबाद पुलिस ने पैर में मारी गोली, उम्र-45 साल, लेडीज टेलर है आरोपी मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से सुनसान गली में छेड़खानी करने वाले 45 साल के आरोपी नौशाद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। गुरुवार रात 11 बजे पुलिस ने उसे घेरा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। फिलहाल, उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुठभेड़ शहर की जामा मस्जिद के पास हुई। आरोपी लेडीज टेलर है। उसकी शादी नहीं हुई है। नौशाद ने 29 अप्रैल यानी दो दिन पहले महिला से छेड़खानी की थी। विरोध करने पर वह महिला को छोड़कर भाग गया था। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में बुद्ध जयंती पर गूंजा करुणा का संदेश:डॉ. हरवंश विरदी ने बुद्ध धम्म की प्रासंगिकता बताई, गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए
    Next Article
    पाकिस्तानी बोले- वैभव के बैट में AI चिप लगी है:सूर्यवंशी का जवाब-भगवान ने लगाकर दी है; उन्होंने ऊपर ही कहा था- इसी का इस्तेमाल करना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment