Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी का झांसा देकर भतीजे ने किया शोषण:11 लाख हड़पे, अब दूसरी शादी करने की तैयारी; पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विधवा महिला ने अपने ही भतीजे पर शादी का झांसा देकर कई साल तक शारीरिक शोषण करने और लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। अब आरोपी युवक दूसरी शादी की तैयारी में है, जिसे रुकवाने के लिए पीड़िता ने पुलिस से मदद मांगी है। पति की मौत के बाद दिया शादी का भरोसा पीड़िता के मुताबिक, उसके पति की 14 जुलाई 2017 को मौत हो गई थी। इस दौरान वह गहरे सदमे में थी। आरोप है कि इसी मौके का फायदा उठाते हुए भतीजे आकाश सिंह और उसके परिवार ने शादी का भरोसा दिलाया। परिवार के कहने पर महिला इस रिश्ते के लिए तैयार हो गई। सालों तक करता रहा शोषण महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आकाश ने उसके साथ संबंध बनाए और कई वर्षों तक उसका शोषण करता रहा। जब भी वह शादी की बात करती, आरोपी और उसके परिजन बहाने बनाकर बात टाल देते थे। 11 लाख रुपए भी हड़पे पीड़िता ने बताया कि पति की मौत के बाद मिले करीब 11 लाख रुपये भी आरोपी ने धीरे-धीरे अपने कब्जे में ले लिए। अब वह शादी से साफ इनकार कर रहा है और दूसरी जगह विवाह करने की तैयारी में है। शादी रुकवाने की मांग, पुलिस में शिकायत महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी की शादी रुकवाने और न्याय दिलाने की मांग की है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोतीपुर FIR में फर्जी नाम, ड्राइवर ने पेश किए सबूत:FIR में फर्जी नाम होने का आरोप,पुलिस ने कहा पिता के नाम में हुई गड़बड़ी
    Next Article
    प्रतापगढ़ में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत:पारिवारिक कलह के चलते बेटे को भी खिलाया, हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment