Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तिलक समारोह का खाना खाकर 40 लोग बीमार:रायबरेली में फूड पॉइजनिंग से बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में इलाज के बाद डिस्चार्ज

    3 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के शिवगढ़ में एक तिलक समारोह में भोजन करने के बाद 40 लोग बीमार पड़ गए। सभी को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। यह घटना बुधवार को शिवगढ़ कस्बे के सुशील गुप्ता पुत्र राजन गुप्ता के तिलक समारोह में हुई। समारोह बछरावां स्थित जिलेदार मैरिज हॉल में आयोजित किया गया था, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग आमंत्रित थे। देर रात करीब साढ़े बारह बजे समारोह में भोजन करने वाले कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी और अन्य शिकायतें होने लगीं, जिसके बाद सभी बीमार लोगों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. अनिल और प्रमोद पांडेय ने 40 मरीजों का इलाज किया। डॉ. अनिल ने बताया कि सभी को फूड पॉइजनिंग के कारण उल्टियां हो रही थीं। इलाज के बाद सभी मरीजों को दवा देकर घर भेज दिया गया। डॉ. अनिल कुमार ने पुष्टि की कि सभी की हालत खतरे से बाहर है और किसी को भी आगे रेफर करने की आवश्यकता नहीं पड़ी। बीमार पड़ने वालों में सुमन (30), आदर्श (17), प्रेमा (65), शकीला (46), कुसुम लता (65), ज्ञानेंद्र (35), अजय जायसवाल (36), वर्षा (10), प्रदीप सिंह (32), कुदरत अली (48), मुराद (18), सोनू (50), अंकुश (15), सानवी (6), सचिन (15), साधना (29) और दुर्गेश (37) सहित कुल 40 लोग शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी का झांसा देकर युवती का किया शोषण:इंकार करने पर युवती ने पिता के सामने यमुना में लगाई छलांग, पुलिस कर रही तलाश
    Next Article
    पहचान छिपाने को बर्खास्त सिपाही ने भिखारी को जिंदा जलाया:हाथरस में प्लेटफॉर्म पर मिला था शव, 13 मुकदमों का आरोपी, सैफई से जली हालत में अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment