Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के दिन प्रेमिका को भगाने आया युवक:बाराबंकी में घरवालों ने पकड़कर पीटा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

    3 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी जिले में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त हंगामा मच गया, जब प्रेमिका को भगाने पहुंचे एक युवक को युवती के परिजनों ने पकड़कर पीट दिया। पुलिस ने इस मामले में मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है, हालांकि पीड़ित युवक द्वारा लगाए गए कुछ गंभीर आरोपों को जांच के बाद खारिज कर दिया गया है। यह घटना जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है। बीते 26 अप्रैल को एक युवती की शादी थी। वाजिदपुर निवासी युवक शिवा रावत आधी रात अपनी प्रेमिका को साथ ले जाने के इरादे से उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान युवती के छोटे भाई ने उसे देख लिया और मौके पर ही पकड़ लिया। युवक शिवा रावत ने आरोप लगाया है कि पकड़े जाने के बाद उसे लाठी-डंडों से पीटा गया। उसने यह भी दावा किया कि उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया, जिसमें कपड़े उतारकर बेइज्जती करना और अन्य गंभीर कृत्य शामिल थे। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है। पीड़ित युवक ने अगले दिन थाने पहुंचकर तहरीर दी। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवती के भाई को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि युवक शादी के दिन युवती को भगाने आया था, जिसके चलते उसे पकड़ा गया और मारपीट हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि नग्न कर अपमानित करने और अन्य गंभीर आरोप जांच में सही नहीं पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, मामला फिलहाल मारपीट तक ही सीमित है और आगे की जांच जारी है। घटना के बाद से इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में धूल भरी आंधी से तापमान गिरा:दोपहर में अचानक बदला मौसम, कई जगह हल्की बूंदाबांदी
    Next Article
    बलरामपुर में DM ने रिंग रोड निर्माण का निरीक्षण किया:गुणवत्ता और समय-सीमा पर सख्ती, अधिकारियों को दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment