Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी में डांस करते-करते आया हार्ट अटैक, VIDEO:बड़वानी में मेहंदी की रस्म में दूल्हे के मामा की मौत, पत्नी के साथ नाच रहे थे

    8 hours ago

    1

    0

    खरगोन में मेहंदी की रस्म के दौरान दूल्हे के मामा को हार्ट अटैक आ गया। वे नाचते-नाचते जमीन पर गिर पड़े। परिजन ने इसे उनका डांस स्टेप ही समझा। कुछ देर तक जब वे नहीं उठे तो रिश्तेदार उनकी तरफ बढ़े। उन्हें निढाल देखकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी। मामला खरगोन के वझरा गांव का है। इसका वीडियो भी सामने आया है। बड़वानी में पिपलुद गांव के रहने वाले घनश्याम यादव (40) अपने भांजे की शादी में वझरा आए थे। मंगलवार रात को मेहंदी की रस्म थी। इस दौरान घनश्याम अपनी पत्नी के साथ नाच रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य भी जश्न में शामिल थे। देखिए, दो तस्वीरें… 8वीं क्लास में पढ़ता है इकलौता बेटा घनश्याम यादव पेशे से किसान थे। करीब आठ एकड़ जमीन है। उनके साथ उनकी पत्नी और इकलौता बेटा भोला यादव भी मौजूद थे। भोला 8वीं क्लास में पढ़ता है। वे भांजे अंकित और भांजी रजनी की शादियों में भात लेकर मंगलवार को ही वझरा पहुंचे थे। शाम को मेहंदी के साथ ही संगीत भी रखा गया था। ये खबर भी पढ़ें… महिला संगीत में डांस कर रही इंदौर की युवती की मौत विदिशा में एक शादी समारोह में महिला संगीत के कार्यक्रम के दौरान मंच पर डांस करते-करते एक युवती की मौत हो गई। युवती इंदौर की रहने वाली थी। विदिशा में अपनी कजिन सिस्टर की शादी में शामिल होने आई थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:अमित शाह बंगाल के मायापुर में इस्कॉन हेडक्वार्टर पहुंचे, एक महीने के अंदर राज्य में दूसरा दौरा
    Next Article
    स्ट्रगल, प्यार और परिवार, शहनाज गिल की 'इक्क कुड़ी' अब OTT डेब्यू को तैयार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment