Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी में पत्नी को गोली मारकर पति ने किया सुसाइड:पहले कहासुनी हुई, फिर कमरा बंद कर फायर किया; बहन की मैरिज में आई थी महिला

    4 hours ago

    2

    0

    शादी समारोह में पति ने पत्नी को गोली मार दी। फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मामला भरतपुर के रूपवास थाना क्षेत्र के सिंघावली गांव का शुक्रवार दोपहर करीब 12:15 बजे का है। थानाधिकारी विनोद मीणा ने बताया- आगरा (यूपी) निवासी राघवेंद्र (31) की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी राधिका (28) गंभीर घायल है। शुक्रवार दोपहर राधिका के चाचा की लड़की के लग्न का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान राधिका और राघवेंद्र में कहासुनी हो गई। वह राधिका को कमरे में ले गया। कमरा बंद कर उसने पहले राधिका को गोली मारी। फिर खुद के सीने पर फायर कर लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर राधिका के परिजन कमरे की तरफ भागे। उन्होंने कमरे का गेट तोड़ा और दोनों को बाहर निकाला। तब तक राघवेंद्र की मौत हो चुकी थी। राधिका को गंभीर हालत में रूपवास हॉस्पिटल लेकर गए। फर्श पर बिखरा था खून कमरे में फर्श पर खून बिखरा हुआ था। पुलिस ने कमरे से हथियार को बरामद कर लिया है। राधिका के परिजनों से पूछताछ कर रही है। दोनों के बीच क्या विवाद हुआ था, इसके बारे में परिजन को पता नहीं है। एक दिन पहले आई थी राधिका परिजन ने पुलिस को बताया कि राधिका 30 अप्रैल को ही घर आई थी। जबकि राघवेंद्र आज दोपहर करीब 12 बजे घर आया था। आते ही उसने राधिका को लग्न के कार्यक्रम से बुलाया और एक कमरे में ले गया। वहां उसने उसे गोली मार दी। राघवेंद्र खेतीबाड़ी करता था। दोनों की शादी 4 साल पहले हुई थी। उनके 3 साल का बेटा है। देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ एयरपोर्ट पर तमंचे के साथ पकड़ा गया युवक:दुबई नौकरी करने जा रहा था, अधिकारियों ने लिखाई FIR; पुलिस को सप्लाई का शक
    Next Article
    लखनऊ में 11वीं मंजिल से कूदा प्रॉपर्टी डीलर, मौत:पत्नी के साथ अपार्टमेंट में रहता था, पुलिस बोली- सट्टे में रुपए हारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment