Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी न होने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा:फिरोजाबाद में खुद 112 पर फोन कर पुलिस को दी सूचना, 3 घंटे बाद नीचे उतरा

    9 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शादी न होने से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने टावर पर चढ़ने के बाद खुद ही डायल 112 पर फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी। उसने बताया कि वह शादी न होने के कारण परेशान होकर टावर पर चढ़ा है। यह घटना मक्खनपुर थाना क्षेत्र के बिल्टीगढ़ गांव की है। नगला मावसी निवासी राहुल नामक युवक अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था। शादी की बात न बनने से नाराज होकर वह गांव के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। 5 तस्वीरें देखिए… युवक के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया। युवक करीब तीन घंटे तक टावर पर ही बैठा रहा, जिससे पुलिस और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। काफी समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे अपने साथ थाने ले जाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक चमन शर्मा ने बताया कि युवक अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था और इसी बात को लेकर नाराज होकर टावर पर चढ़ा था। फिलहाल, उसे समझाकर शांत कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन:बैंक ऋण और विभिन्न लंबित मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण
    Next Article
    नेशनल चैंबर चुनाव में1668 व्यापारी चुनेंगे अध्यक्ष:सुबह से हो रहा मतदान, मनोज सिंघल और मनोज गुप्ता के बीच है मुकाबला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment