Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी से लौट रही महिला के साथ छेड़खानी:अश्लील कमेंट किया, कपड़ें भी फाड़ें, गोरखपुर FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

    8 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में शादी से लौट रही महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी की। रास्ते में उसे अकेला देख कर अश्लील कमेंट करने लगा। इतना ही नहीं विरोध करने पर महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। हालांकि शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना महिला ने अपने पति को दी। उसके बाद शिकायत लेकर वह आरोपी के घर पहुंचा। आरोप है कि वहां पति के साथ मारपीट किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर FIR दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। जानिए पूरा मामला.... गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 30 साल की महिला रविवार को अपने मौसेरी बहन की शादी में गई थी। शादी का कार्यक्रम उसकी घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर ही था। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि करीब 11 बजे वह शादी में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रही थी। अभी कुछ दूर आई ही थी कि रास्ते में गांव के ही एक युवक जोखन (28 साल) ने उसे रोक लिया। शोर मचाने पर भाग निकला उसके बाद अश्लील कमेंट करने लगा। महिला ने बिना डरे उसका विरोध किया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसके महिला के कपड़े फाड़ दिए। इस ओर वह जोर से चिल्लाई और शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपी जोखन मौके से फरार हो गया। इस घटना के महिला पूरी तरह सहम गई। डर की वजह से उसके हाथ पैर कांपने लगें। इतने में आवाज सुन कर कुछ लोग जुटे और महिला को सुरक्षित उसके घर छोड़ा। पति को दी जान से मारने की धमकी घर जाकर उसके पूरी बात अपने पति को बताई। गुस्से में पति तुरंत आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचा। जहां उसके परिजन पारस और उसके तीन भाइयों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पति को गंभीर चोट लगी। इस मामले में महिला ने मंगलवार को थाने में FIR दर्ज कराई। थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बारिश से कई इलाकों में जलजमाव, VIDEO:लोग बोले- पहली बारिश में खुली नगर निगम की पोल, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर
    Next Article
    झांसी भाजपा ने मंडल उपाध्यक्ष का पद छीना:सट्टे में नाम आने पर की गई कार्रवाई, विधायक के मोर्चा खोलने के बाद आशीष उपाध्याय तक पहुंची पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment