Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बारिश से कई इलाकों में जलजमाव, VIDEO:लोग बोले- पहली बारिश में खुली नगर निगम की पोल, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

    9 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में बुधवार को हुई अचानक बारिश ने लोगों को जहां एक ओर भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में परेशानी भी बढ़ा दी। यह इस सीजन की पहली तेज बारिश थी, लेकिन शहर की सड़कों पर जलभराव ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। कई इलाकों में भरा पानी बारिश करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक हुई, जिसके बाद कई प्रमुख सड़कों पर 2 फीट से अधिक पानी भर गया। खासकर रिहायशी और व्यस्त इलाकों में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टाउनहॉल से बैंक रोड जाने वाली सड़क पर पानी भर जाने से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया। यहां लोगों को काफी परेशानी हुई। इसी तरह जिला अस्पताल के सामने, शास्त्री चौक से घोष कंपनी चौक तक की सड़क भी पूरी तरह पानी में डूब गई। अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। कई लोग काफी देर तक पानी में फंसे भी रहे। नगर निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप दैनिक भास्कर से बात करते हुए लोगों ने बताया कि नगर निगम सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं देता है। पानी इतना गंदा था कि उसमें चलना मुश्किल हो रहा था। एक व्यक्ति ने कहा कि वह करीब एक घंटे से पानी में फंसा हुआ है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अपने बहनोई से मिलने आई गूही ने बताया कि “थोड़ी सी बारिश से इतना गंदा पानी सड़क पर आ गया है। बहुत बुरा हालत है।” शहर के अन्य इलाकों में भी यही हाल रहा। मुंशी प्रेमचंद पार्क से ट्रांसपोर्ट नगर जाने वाली सड़क पर भी भारी जलभराव हो गया। यहां लोग अपनी बाइक और कार पानी में चलाते नजर आए, जबकि पैदल चलने वाले लोग भी मजबूरी में उसी पानी से गुजरते दिखे। नगर आयुक्त बोले- चारों तरफ निर्माण से हुई परेशानी इस पूरे मामले पर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि “बेमौसम बारिश ने थोड़ी परेशानी बढ़ाई है। क्योंकि गोरखपुर के अधिकतर एरिया में अभी कुछ न कुछ काम चल रहा है। मुंशी प्रेमचंद पार्क के सामने से जो नाला जा रहा वो ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए हार्बर्ट बंधे पर जाकर मिलता है। जबकि वहां पहले से ही 4 लेन का काम चालू है। जिसके वजह से नाला आगे से ब्लॉक पड़ा हुआ है। इसके दिखवाने के लिए निर्देश दिया गया है। अगली बारिश तक शहर में ऐसी कोई तस्वीर नहीं आयेगी।” जलभराव की समस्या दर्ज कराने के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर नगर निगम ने जलभराव की समस्या से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर 8810709312 भी जारी किया है। जिसपर लोग अपनी आसपास की समस्या को दर्ज करा सकते हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसके साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। नागरिकों से अपील है कि वे सतर्क रहें और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभागों से संपर्क करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फरहत मसूद को हाईकोर्ट से राहत, सबा पर सुनवाई कल:सबा संग पति फरहत मसूद को किया घेरने का प्रयास, मुकदमे में फोर्नर एक्ट बढ़ा
    Next Article
    शादी से लौट रही महिला के साथ छेड़खानी:अश्लील कमेंट किया, कपड़ें भी फाड़ें, गोरखपुर FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment