Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी तय हुई तो गर्लफ्रेंड को मार डाला:झांसी में प्रेमी ने घर में घुसकर कनपटी पर मारी गोली, 4 साल से अफेयर था

    1 day ago

    1

    0

    झांसी में शादी तय होने से नाराज बॉयफ्रेंड ने 19 साल की गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी। बॉयफ्रेंड दीवार फांदकर घर में घुसा। फिर लड़की की कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार दी। इसके बाद बॉयफ्रेंड अपने घर पहुंचा और खुद को भी गोली मारने की कोशिश की। लेकिन, घरवालों ने उसे रोक लिया। इसके बाद वह घर से भाग गया। मृतक की पहचान कक्षा- 9 में पढ़ने वाली चंचल रायकवार (19) के रूप में हुई। सूचना पर एसएसपी विकास कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना बुधवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की है। बॉयफ्रेंड की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 4 टीमें लगाई थीं। रात करीब 11 बजे पुलिस की एक टीम ने आरोपी को सीपरी बाजार इलाके में घेर लिया। इस पर उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में युवक के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। 2 तस्वीरें देखिए अब घटनाक्रम विस्तार से… 4 साल से अफेयर चल रहा था लहरगिर्द खोड़न गांव में रहने वाले सोनू रायकवार की बेटी चंचल रायकवार सीपरी बाजार स्थित आर्य कन्या स्कूल में पढ़ती थी। चंचल का गांव के ही कमल रायकवार से 4 साल से अफेयर चल रहा था। चंचल के पिता सोनू और मां सपना को जब यह बात पता चली, तो उन्होंने बेटी को समझाया। इसके बाद बेटी का मोबाइल फोन भी छीन लिया। इसके बावजूद चंचल और कमल चोरी-छिपे बात करते रहे। इसी बीच चंचल के पिता ने उसकी शादी बबीना के खैलार में तय कर दी। शादी 12 दिसंबर को होनी थी। पिता का आरोप है कि कमल बेटी को बात करने के लिए डराता-धमकाता था। उसने उनके इकलौते बेटे को भी जान से मारने की धमकी दी थी। दादी के घर रह रही थी चंचल माता-पिता को डर था कि कमल को शादी की बात पता चलने पर वह चंचल को नुकसान पहुंचा सकता है। इसी वजह से करीब 2 महीने पहले चंचल को सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आईटीआई में रहने वाली उसकी दादी शीला के घर भेज दिया था। बुधवार को दादी काम पर चली गईं। दादा रामस्वरूप खेत पर और चाचा मोनू मछली पकड़ने चले गए। जाने से पहले चाचा मोनू ने चंचल को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया था। इसी दौरान कमल दीवार फांदकर घर में घुसा। उसने चंचल की कनपटी पर गोली मार दी। इसके बाद वह वहां से भाग गया। चाचा से बोला- जाकर अपनी भतीजी को देख लो मोनू ने बताया- हत्या के बाद कमल रास्ते में मुझे मिला। उसने मुझे रोककर कहा कि जाकर अपनी भतीजी को देख लो। इसके बाद वह अपने घर पहुंचा और खुद को गोली मारने की कोशिश की। लेकिन, उसके घरवालों ने रोक लिया। स्कूल बदला, फिर भी पीछा नहीं छोड़ा चंचल के पिता सोनू ने बताया- कमल 4 साल से मेरी बेटी को परेशान कर रहा था। चंचल पहले घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थी। तब भी कमल रोज उसके स्कूल पहुंच जाता था। बेटी को परेशान होने से बचाने के लिए पत्नी सपना ने उसका एडमिशन सीपरी बाजार के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में करा दिया। वह सुबह बेटी को स्कूल छोड़ने जाती थी। फिर छुट्टी के बाद उसे साथ लेकर घर लौटती थी। इसके बावजूद कमल ने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें फौजी की बेटी को गोली मारकर प्रेमी ने सुसाइड किया, आगरा में बीच सड़क की वारदात आगरा में बुधवार को फौजी की बेटी को शादीशुदा प्रेमी ने गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। लड़की हालत नाजुक है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला की अंतिम यात्रा में साथ चले दो पालतू हाथी:संभल में 12 गांव से डेढ़ हजार लोग पहुंचे, बेटा बोला- दोनों गुमसुम हैं
    Next Article
    यूपी में चेकिंग देख चलती ट्रेन से कूदने लगे यात्री:टायलेट का गेट खटखटाकर टीटीई बोले- बाहर निकलो, 371 लोग पकड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment