Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादाब जकाती ने बिना अनुमति निकाला रोड शो:जकाती ज्वैलर्स की ओपनिंग पर हापुड़ अड्‌डे पर जुटाई भीड़, मुकदमे की तैयारी

    8 hours ago

    2

    0

    10 रुपए का बिस्कुट कितने का है जी…फेम सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर शादाब जकाती पर बिना अनुमति रोड शो निकालने के मामले में मुकदमे की तैयारी है। बताया जा रहा है कि नौचंदी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादाब जकाती के रोड शो को रुकवाया। साथ ही वहां जो भीड़ जमा थी वो छंटवाई। इसके बाद पुलिस जकाती पर मुकदमा लिखने जा रही है। रोड शो की तस्वीरें देखिए… शादाब जकाती ने 26 अप्रैल को मेरठ में जकाती ज्वैलर्स नाम से अपना ज्वैलरी शोरूम शुरू किया है। इसी शोरूम की ओपनिंग के मौके पर शादाब जकाती ने बिना अनुमति रोड शो निकाला। इसमें काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। जिसके चलते सड़क पर अफरा-तफरी मचने वाले हालात हो गए। अचानक मौके पर हालात बिगड़ गए। इसके बाद सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले भीड़ को हटाकर रास्ता क्लियर कराया। इसके बाद जांच में पता चला कि शादाब जकाती की तरफ से बिना अनुमति इस रोड शो को निकाला जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने शादाब जकाती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह ज्वैलरी शोरूम ब्रैंड स्कवायर कांप्लेक्स हापुड़ रोड में खोला गया है। कौन हैं शादाब जकाती? शादाब उत्तर प्रदेश के मेरठ के इंचौली क्षेत्र के रहने वाले हैं। क्रिकेट के शौकीन हैं। सऊदी अरब में बतौर ड्राइवर काम कर चुके हैं। वहीं से वीडियो बनाने की शुरुआत की थी। शादाब का एक वीडियो '10 वाला बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी...' हिट हो चुका है। इसे करोड़ों लोग देख चुके हैं। रैप सिंगर बादशाह, क्रिकेटर रिंकू सिंह और कुलदीप यादव समेत कई सेलिब्रिटीज इस वीडियो को कॉपी कर चुके हैं। शादाब जकाती क्रिकेट के शौकीन हैं। पहले सऊदी अरब में ड्राइवर के रूप में काम कर चुके हैं। वहीं से वीडियो बनाने की शुरुआत की थी। अब वे सोशल मीडिया पर बड़ी पहचान बन चुके हैं। शादाब जकाती से जुड़ा विवाद भी जानिए शादाब जकाती के जिस वीडियो को लेकर विवाद हुआ था, उसे उन्होंने अपनी बेटी के साथ बनाया था। वीडियो में वे एक बच्ची और दो महिलाओं के साथ दिखाई दिए थे। इसमें शादाब, एक किराने की दुकान पर बैठे हैं। बच्ची सामान लेने आती है। जकाती पैसे मांगते हैं तो वह कहती है कि पैसे मम्मी आकर देगी। वह बच्ची से अभद्र कमेंट करते हैं। फिर वह उसकी मां पर कमेंट करते हैं। कहते हैं कि जब यह इतनी खूबसूरत है तो इसकी मम्मी कितनी खूबसूरत होगी। इसके बाद वह उस बच्ची के घर पहुंचते हैं। आवाज देने पर घर का दरवाजा एक महिला खोलती है। महिला से शादाब कहते हैं कि तुम्हारी बच्ची सामान लेकर आई थी। अब तुम पैसे क्या दोगी? एक KISS ही दे दो। इसी बीच नाबालिग घर के अंदर से एक महिला के साथ बाहर आती है। जकाती से कहती है कि अंकल मेरी मम्मी ये हैं, जो मेरे साथ हैं। इसके बाद जकाती पैसे मांगने लगते हैं। इस वीडियो के खिलाफ भाजपा नेता राहुल ठाकुर की शिकायत पर FIR हो चुकी है। 27 नवंबर को पुलिस ने शादाब को गिरफ्तार किया था। जमानत मिलने पर शादाब ने लोगों के समर्थन का आभार जताते हुए कहा था कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है। चूंकि, लोगों ने एक वीडियो पर नाराजगी जताई है, इसलिए वीडियो डिलीट कर दिया है। --------------------- ये खबर भी पढ़िए बुलंदशहर में बर्थडे बॉय ने 3 दोस्तों को मार डाला:चेहरे पर केक लगाने पर भड़का; पत्नी बोलीं- खून के बदले खून चाहिए, इलाके में फ्लैग मार्च बुलंदशहर में जन्मदिन पार्टी के दौरान भाजपा नेता के भाई, चचेरे भाई और भतीजे की हत्या कर दी गई। शनिवार रात 12 बजे जिम में पार्टी चल रही थी। चश्मदीदों ने बताया कि भाजपा नेता के चचेरे भाई ने बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगा दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में 193 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड:आईजी मंजिल सैनी ने ली सलामी, हरेन्द्र कुमार बने ओवरऑल टॉपर
    Next Article
    गंदगी में बनते मिले मोमोज व चटनी:खाद्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई, 20 लीटर चटनी व 20 किलो मोमो नष्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment