Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में 193 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड:आईजी मंजिल सैनी ने ली सलामी, हरेन्द्र कुमार बने ओवरऑल टॉपर

    5 hours ago

    2

    0

    शामली में नवनिर्मित रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को 193 नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड और दीक्षांत समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक मंजिल सैनी रहीं। समारोह में जिलाधिकारी आलोक यादव, एसपी एनपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, रिक्रूट आरक्षियों के परिजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के परेड ग्राउंड पहुंचते ही सुसज्जित टुकड़ियों ने सलामी दी। इसके बाद उन्होंने 193 रिक्रूट आरक्षियों की परेड का निरीक्षण किया। पुलिस बैंड की धुन पर आरक्षियों ने अनुशासन, एकरूपता और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का प्रदर्शन करते हुए मार्च पास्ट किया, जिसकी उपस्थित जनों ने सराहना की। समारोह में प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संपूर्ण प्रशिक्षण में सर्वाधिक अंक (ओवरऑल टॉपर): हरेन्द्र कुमार। इंडोर ऑल टॉपर: अनिल कुमार। आउटडोर ऑल टॉपर: सौरभ कुमार। इसके अलावा विभिन्न विषयों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अन्य रिक्रूट आरक्षियों को भी सम्मानित किया गया। परेड का नेतृत्व प्रथम परेड कमांडर के रूप में हरेन्द्र कुमार ने किया। मुख्य अतिथि मंजिल सैनी ने कहा कि 9 माह का कठोर प्रशिक्षण पूरा करना बड़ी उपलब्धि है और यह सेवा जीवन की शुरुआत है। उन्होंने आरक्षियों को ईमानदारी, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य निभाने की प्रेरणा दी। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने कहा कि यह दीक्षांत समारोह रिक्रूट आरक्षियों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने बताया कि कई आरक्षी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सेना पृष्ठभूमि से आए हैं, जिससे पुलिस बल को अनुभव और ऊर्जा दोनों का लाभ मिलेगा। इस कार्यक्रम के दौरान परिजनों में खासा उत्साह और गर्व देखने को मिला। अंत में सभी रिक्रूट आरक्षियों को संवैधानिक शपथ दिलाई गई और राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प कराया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केराकत सीट पर भाजपा से दिनेश चौधरी पहली पसंद:बसपा से लाल बहादुर सिद्धार्थ पसंदीदा उम्मीदवार, विधायक का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    शादाब जकाती ने बिना अनुमति निकाला रोड शो:जकाती ज्वैलर्स की ओपनिंग पर हापुड़ अड्‌डे पर जुटाई भीड़, मुकदमे की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment