Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवभक्त तमन्ना को धमकी देने वालों को पति का जवाब:बोला- 22 साल घर में बुर्के में रखी गई, अब दिक्कत क्यों? सनातन में आजादी है

    15 hours ago

    1

    0

    संभल की तमन्ना मलिक तुलसी को हरिद्वार से 184 किलोमीटर चलकर बुर्के में कांवड़ लाने के बाद सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं। पीड़ित दंपति ने अधिकारियों से मिलकर सुरक्षा की मांग की है और धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की है। धमकी देने से जुड़ा उक्त मामला सोमवार को जनपद संभल के थाना असमोली क्षेत्र के गांव बदनपुर बसेई से सामने आया है। गांव निवासी सुविंदर त्यागी के बेटे अमन त्यागी और पुत्रबधु तमन्ना मलिक तुलसी से जुड़ा है। दंपति ने बताया कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। तमन्ना के पति अमन त्यागी ने धमकी देने वालों पर सवाल उठाते हुए कहा, “मैंने उन्हें बुर्का नहीं पहनाया और न ही उन पर कोई दबाव डाला। यह कोई नई बात नहीं है; आप ही लोगों ने उन्हें 22 साल तक बुर्के में रखा था। आज अगर वे अपनी मर्जी से इसे पहन रही हैं, तो आप लोगों को इससे क्या दिक्कत है?” उन्होंने आगे कहा, हमारे सनातन धर्म में हर चीज की आजादी है। मैं तो यही कहूंगा कि जो भी आज़ादी चाहता हो, जो भी बंदिशें महसूस कर रहा हो, चाहे वह महिला हो या पुरुष, वह सनातन धर्म में आए। यहाँ उसे अपने नाम और अपनी पसंद के कामों के साथ पूरी स्वतंत्रता मिलेगी। अमन त्यागी और तमन्ना मलिक तुलसी एक ही गांव के रहने वाले हैं। उनके दो बेटे आर्यन और यक्ष हैं। तीन साल पहले प्रेम विवाह के बाद जब तमन्ना मलिक पति अमन त्यागी के घर पहुंचीं, तो उनकी दादी ने उन्हें 'तुलसी' नाम दिया था। तमन्ना का कहना है कि उन्होंने मनपसंद लड़के से शादी होने की मन्नत मांगी थी और भोलेनाथ में उनकी गहरी आस्था है, इसीलिए वह हरिद्वार से कांवड़ लेकर आई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्ची से रेप-हत्या का केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा:देवरिया एसपी ने SHO का तबादला किया; पुलिस चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में
    Next Article
    वाराणसी में महादेव बने दो बच्चों में हो गई भिड़ंत:60 रुपए के लिए हुई हाथापाई, लोगों ने बना लिया वीडियो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment