Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवपाल के सामने भावुक हुईं नसीम सोलंकी:कानपुर में बोलीं- चुनाव के दिन याद आ गए, शायरी पढ़ी- जो जुल्म हो रहा था...

    9 hours ago

    2

    0

    कानपुर में शनिवार शाम सपा की ओर से ईद-होली मिलन समारोह रखा गया। इसमें सपा नेता शिवपाल यादव के साथ नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय भी शामिल हुए। विधायक रागिनी सोनकर भी मंच पर थीं। सपा विधायक नसीम सोलंकी इस दौरान भावुक हो गईं। उनके आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा- मुझे अपने चुनाव के वे दिन याद आ गए, जब यही लोग इसी मंच पर साथ मौजूद थे। इतना कहते हुए वो आंसू पोछने लगीं। नसीम ने शायरी सुनाई- “जो जुल्म हो रहा था, न यह सुबह आखिरी है, न यह शाम आखिरी है, जहां जुल्म की कसरत हो, वो निजाम आखिरी है।” 2 तस्वीरें देखिए- शिवपाल बोले- भाजपा सरकार ने जनता को लूटने का काम किया शहर के जीआईसी मैदान में कार्यक्रम रखा गया। मुख्य अतिथि शिवपाल यादव ने कहा- अगर पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है तो लोग लाइन में क्यों लगे हैं? हकीकत यह है कि भाजपा ने केवल प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को लूटने का काम किया है। जनता से सिर्फ झूठे वादे किए हैं। सपा और PDA के लोग एकजुट हैं। PDA के गठन से भारतीय जनता पार्टी घबराई है। 2027 में PDA की ही सरकार बनेगी। शिवपाल ने PM मोदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने सपा पर प्रदेश को ATM कार्ड की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। पलटवार करते हुए शिवपाल ने कहा- भाजपा सरकार ने ही जनता को लूटने का काम किया है, जिससे लोग परेशान हो चुके हैं। शिवपाल बोले- PDA से भाजपा घबराई समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में शिवपाल ने कहा- PDA की बढ़ती ताकत से भाजपा बहुत घबराई है। यह कुछ गिने-चुने पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है, जबकि आम जनता से सिर्फ वादे किए जा रहे हैं। पार्टी के पोस्टर में आजम खान की फोटो नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आजम खान पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। दो बार सांसद रह चुके हैं। वह बड़े नेता हैं और रहेंगे। साथ ही उन्होंने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में अब सिर्फ आउटसोर्सिंग की नौकरियां ही बची हैं। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए- अखिलेश दादरी रैली से मिशन 2027 की शुरुआत करेंगे: गुर्जर वोटबैंक में सेंधमारी का है प्लान, वेस्ट यूपी की 24 सीटों पर है असर सपा प्रमुख अखिलेश यादव रविवार को नोएडा दादरी में ‘समाजवादी समता भाईचारा रैली’ करेंगे। इसे सपा के 2027 विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज माना जा रहा है। सवाल यह है कि अखिलेश यादव ने चुनाव कैंपेन शुरू करने के लिए नोएडा को ही क्यों चुना? दरअसल, पश्चिमी यूपी में गुर्जर वोट काफी अहम है। अब-तक ये भाजपा का साथ देता आया है। अब सपा इस गठजोड़ में सेंधमारी करना चाहती है। तो क्या यह जयंत चौधरी की कमी को गुर्जर वोटबैंक से पूरा करने की रणनीति है? क्या वाकई गुर्जर समाज सपा के साथ आएगा? पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    विवि में सेमेस्टर परीक्षा फार्म की तिथि बढ़ी:जौनपुर और गाजीपुर के महाविद्यालयों के छात्र अब 1 अप्रैल तक फॉर्म भर सकेंगे
    Next Article
    मोनू हत्याकांड के आरोपी की मौत के बाद गरमाई सियासत:मुजफ्फरनगर में परिजनों को डेढ़ लाख की मदद पर उठे सवाल, जेल में तबीयत बिगड़ने पर हुई मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment