Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवांशु राय ने बलिया कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास किया:पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा, अधिवक्ता ने उठाए सवाल

    3 hours ago

    2

    0

    बलिया कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब युवक शिवांशु राय ने आत्मदाह का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि दोषी चिकित्सकों की गिरफ्तारी न होने से नाराज होकर उसने अपने शरीर पर तेल उड़ेल लिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए शिवांशु को आत्मदाह करने से रोक लिया। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर चालान किया गया और जेल भेज दिया गया। शिवांशु राय अपनी पत्नी अनीषा राय की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे थे। अनीषा की 22 मार्च को अपूर्वा नर्सिंग होम में पथरी के ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई थी। शिवांशु ने पहले ही चेतावनी दी थी कि यदि दोषी चिकित्सकों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वह 17 अप्रैल को आत्मदाह करेंगे। अधिवक्ता बोले- बिना मौका दिए भेजा जेल शिवांशु के अधिवक्ता ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जमानत के लिए कागजात तैयार थे और दो जमानतदार भी मौजूद थे, लेकिन पुलिस ने बिना सूचना दिए और पक्ष रखने का मौका दिए बिना ही शिवांशु को जेल भेज दिया। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी धाराओं में सीधे जेल भेजना उचित नहीं है। छात्र संगठन ने जताई नाराजगी मामले को लेकर पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की कथित लापरवाही से मां की मौत के बाद अब पिता को भी जेल भेज दिया गया है, जिससे छह माह के बच्चे का भविष्य संकट में पड़ गया है। पहले भी हुए कई प्रदर्शन अनीषा को न्याय दिलाने के लिए पहले भी कैंडल मार्च, चौक शहीद पार्क में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन, भिक्षाटन और बूट पॉलिश जैसे कई आंदोलन किए जा चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस अब तक आरोपी चिकित्सकों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में रेलवे स्टेशन के रिले रूम में लगी आग:ट्रेनों को किया गया डायवर्ट, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
    Next Article
    भदोही में कार ने तीन युवकों को कुचला:एक की मौत, दो गंभीर घायल, शादी समारोह से लौटते समय औराई रोड पर हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment