Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिया पीजी कॉलेज में 'एक्सप्रेशन्स यूथ फेस्ट' संपन्न:19 संस्थानों के 300 से अधिक छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के शिया पीजी कॉलेज में दो दिवसीय 'एक्सप्रेशन्स यूथ फेस्ट-2026' संपन्न हो गया। 'कला के माध्यम से अभिव्यक्ति' थीम पर आयोजित इस फेस्ट में 16 और 17 फरवरी को शहर के कई शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कल्चरल कमेटी की समन्वयक प्रो. जर्रीन ज़हरा रिज़वी ने बताया कि इस वर्ष फेस्ट में उत्साहजनक भागीदारी रही। लखनऊ विश्वविद्यालय, इंटीग्रल विश्वविद्यालय और भातखंडे संगीत संस्थान विश्वविद्यालय सहित कुल 19 संस्थानों के 300 से अधिक प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में फोटोग्राफी, फिल्म रिव्यू, डिबेट, स्टोन पेंटिंग, स्लोगन राइटिंग, रंगोली, कोलाज, सेल्फी कॉन्टेस्ट, ग़ज़ल, कविता लेखन, पोस्टर मेकिंग, मेहंदी, बैतबाजी, कार्ड मेकिंग और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट शामिल थे। इन महाविद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया प्रतियोगिता परिणामों में शिया महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने 11 प्रथम, 3 द्वितीय और 6 तृतीय स्थान प्राप्त कर ओवरऑल विजेता का खिताब जीता। लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज उप-विजेता रहा, जिसने 2 प्रथम और 3 द्वितीय स्थान हासिल किए। आईटी पीजी कॉलेज के छात्रों ने 3 द्वितीय, 4 तृतीय और 1 सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। मजलिस-ए-उलेमा के सेक्रेटरी मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यूथ फेस्ट में छात्राओं की सफलता यह दर्शाती है कि उचित अवसर मिलने पर वे किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास के लिए महत्वपूर्ण बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के ज्वाइंट सेक्रेटरी सैयद आमिर अली रज़ा ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और संस्थान के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। प्राचार्य प्रो. एस. शबीहे रज़ा बाक़री ने कहा कि छात्रों का उत्साह और रचनात्मकता सराहनीय रही, और फेस्ट अगले साल फिर मिलने के वादे के साथ संपन्न हुआ। आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो. एम.एम. अबु तैय्यब ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रदीप शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोहन भागवत बोले- घुसपैठियों को देश से बाहर करना होगा:हिंदू समाज संगठित-सशक्त बने, जनसंख्या वृद्धि पर जताई चिंता
    Next Article
    एचटी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत:कानपुर देहात में ग्रामीण आक्रोशित, अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment