Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शेयर बाजार में निवेश के नाम पर मुंबई के बुजुर्ग से 5.10 करोड़ की ठगी, दो आरोपी अरेस्ट

    16 hours ago

    1

    0

    मुंबई, सात अक्टूबर शेयर बाजार में निवेश पर अधिक मुनाफे का झांसा देकर महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के 87 वर्षीय एक सेवानिवृत्त अधिकारी से 5.10 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले साइबर अपराधियों को अपने बैंक खाते मुहैया कराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान अशरफ आलम इमरान करमतअली और उसके साथी के रूप में हुई है, जिन्हें साइबर सेल (उत्तर क्षेत्रीय मंडल) के अधिकारियों ने उपनगरीय अंधेरी इलाके से गिरफ्तार किया।पुलिस ने बताया कि मालाड निवासी शिकायतकर्ता को जुलाई में एक महिला का फोन आया था, जिसने उन्हें एक निजी कंपनी के नाम वाले व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया। इस ग्रुप पर नियमित रूप से शेयर संबंधी सुझाव और बाजार की जानकारियां साझा की जाती थीं। आकर्षक मुनाफे के लालच में आकर बुजुर्ग ने बताए गए बैंक खातों में 5.10 करोड़ रुपये अंतरित कर दिए।ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल और उत्तर क्षेत्रीय मंडल साइबर सेल में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। एक अधिकारी ने बताया कि पैसों के लेन-देन के तकनीकी विश्लेषण के दौरान जांचकर्ताओं ने ठगी गई राशि के एक हिस्से का सुराग अंधेरी स्थित मोहम्मद अशरफ के खाते में पाया।पूछताछ में पता चला कि अशरफ और उसके साथी ने मुख्य गिरोह को अपने बैंक खातों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी और अपराध से अर्जित धन को मुख्य साजिशकर्ताओं तक पहुंचाने में मदद की। एक स्थानीय अदालत ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP Assembly Election में जनता विकास और सुशासन चुनेगी, Pankaj Chaudhary का दावा
    Next Article
    गोमती का जलस्तर बढ़ने से Lucknow के Ekana Stadium और शहीद पथ पर भरा पानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment