Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SI परीक्षा में 'पंडित' शब्द पर आपत्ति:अमेठी में एडवोकेट राजेश मिश्र ने ज्ञापन दिया, बोले- समाज में नकारात्मक संदेश जाएगा

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा के एक प्रश्न को लेकर अमेठी में विवाद खड़ा हो गया है। परीक्षा में 'पंडित' शब्द के प्रयोग पर आपत्ति जताते हुए एडवोकेट राजेश मिश्र के नेतृत्व में बुद्धिजीवियों ने राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। यह आपत्ति 14 मार्च 2026 को आयोजित एसआई भर्ती परीक्षा की पहली पाली में पूछे गए एक प्रश्न से संबंधित है। ज्ञापन में बताया गया कि अवसर के अनुसार बदल जाने जैसे अर्थ के विकल्प में 'पंडित' शब्द का प्रयोग किया गया था, जिसे आपत्तिजनक माना गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि भारतीय परंपरा में 'पंडित' शब्द का प्रयोग विद्वान, ज्ञानी और सम्मानित व्यक्ति के लिए किया जाता है। इसे अवसरवादिता जैसे नकारात्मक अर्थ से जोड़ना न केवल भाषाई दृष्टि से गलत है, बल्कि सामाजिक रूप से भी अनुचित है। इससे समाज में गलत संदेश जाता है और अनावश्यक जातीय तनाव उत्पन्न होने की आशंका है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि संबंधित प्रश्न को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। इसके साथ ही, प्रश्नपत्र तैयार करने वाली समिति के जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध विभागीय जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। उपजिलाधिकारी आशीष सिंह ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले को उच्च अधिकारियों तक भेजने का आश्वासन दिया है। इस संबंध में एडवोकेट राजेश मिश्र ने दोहराया कि 'पंडित' शब्द का नकारात्मक अर्थ में प्रयोग गलत है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है। उन्होंने प्रश्न को तत्काल निरस्त करने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं, राजीव शुक्ल ने कहा कि ऐसे प्रश्न परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हैं और यदि समय रहते निर्णय नहीं लिया गया तो समाज में आक्रोश बढ़ सकता है। दिनेश तिवारी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में ऐसे शब्दों के प्रयोग को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भगहर नाले में फिसलकर डूबा किशोर:बहराइच के रायगंज गांव में हादसा, ग्रामीणों और पुलिस ने तलाश शुरू की
    Next Article
    हाथरस में बदलते मौसम में वायरल फीवर का प्रकोप:सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की भरमार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment