Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Sikkim Tunnel Collapse में अब तक 22 शव बरामद, NHPC प्रोजेक्ट में Rescue Operation जारी

    20 hours ago

    1

    0

    नामची। सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन एनएचपीसी जलविद्युत परियोजना की सुरंग से अब तक 22 श्रमिकों के शव बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एनएचपीसी की निर्माणाधीन तीस्ता चरण-छह जलविद्युत परियोजना की सुरंग सोमवार अपराह्न एक बजे के कुछ देर बाद संदिग्ध रूप से मीथेन गैस के कारण हुए विस्फोट के बाद ढह गई थी और उस समय सुरंग में 25 श्रमिक मौजूद थे। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और विशेष दल बाकी तीन श्रमिकों का पता लगाने एवं उन्हें बाहर निकालने के लिए आपसी समन्वय से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सिक्किम सरकार, जिला प्रशासन और सभी संबंधित एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं तथा बचाव दलों और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रही हैं।’’ इससे पहले, नामची के पुलिस अधीक्षक सोनम डी. भूटिया ने मंगलवार को कहा था, ‘‘सुरंग में फंसे 25 लोगों में से 20 की मौत की पुष्टि हो चुकी है।’’ बुधवार तक आठ शवों की पहचान की जा चुकी थी। इनमें चार श्रमिक पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के थे तथा पंजाब, उत्तराखंड, असम और सिक्किम का एक-एक श्रमिक था। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि झारखंड के खूंटी, हजारीबाग और पश्चिम सिंहभूम जिलों के भी कम से कम चार श्रमिक परियोजना में काम कर रहे थे। एनएचपीसी ने हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को पांच- पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की बुधवार को घोषणा की। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने मंगलवार को हादसे में मारे गए प्रत्येक श्रमिक के निकटतम परिजन को चार-चार लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को दो-दो लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। एनएचपीसी के एक बयान के अनुसार, चट्टानों के भीतर फंसी संदिग्ध मीथेन गैस के अचानक बाहर निकलने से विस्फोट हुआ, जिसके कारण सुरंग में घना धुआं और जहरीली गैसें फैल गईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Assam Flood Updates | असम में बाढ़ का तांडव चौबीस घंटे में 10 लोगों की मौत, शिवसागर और जोरहाट में सबसे ज़्यादा तबाही
    Next Article
    NEET विवाद पर जंतर-मंतर से बड़ा ऐलान: Dharmendra Pradhan का इस्तीफा गैर-समझौतावादी शर्त, मांग पूरी होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment