Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SIR के विरोध पर सीएम योगी ने उठाए सवाल:बोले- जीत पर श्रेय लेते हैं, हार पर EVM और चुनाव आयोग पर सवाल करते

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर कांग्रेस, सपा और आरजेडी के विरोध पर सवाल उठाए। रविवार को सीएम आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने पर विपक्ष इसका श्रेय खुद लेता है, लेकिन जनता के नकारने पर ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाता है। सीएम ने कहा कि विपक्षी दलों को अपने इस रवैये पर आत्मावलोकन करना चाहिए। न्यायपालिका, कैग और ईवीएम पर सवाल का जिक्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में भारत की न्यायपालिका पर सवाल उठाए थे। उन्होंने 2019 में राफेल मामले में कैग पर सवाल उठाए जाने का भी जिक्र किया। योगी ने कहा कि ईवीएम के जरिए ही कांग्रेस की कई राज्यों और केंद्र में सरकार बनी है। ऐसे में ईवीएम को ब्लैक बॉक्स कहना उचित नहीं है। मुख्यमंत्री ने 1975 की इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कई राज्यों में चुनी हुई सरकारों को अनैतिक तरीके से गिराया। बालाकोट और ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल का जिक्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दों पर सवाल उठाना देशहित और देशभक्ति के अनुरूप नहीं है। लोकतंत्र में संवैधानिक प्रक्रिया को कमजोर करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल संवैधानिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं पर सवाल खड़े करने का प्रयास कर रहे हैं। तीनों चुनाव आयुक्तों के बयान का किया उल्लेख योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीनों चुनाव आयुक्तों ने एक साथ स्थिति स्पष्ट की है। इसके बावजूद कांग्रेस और अन्य दल बाल की खाल निकालकर संवैधानिक प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को इस मामले में देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने एसआईआर पर विपक्ष की आपत्तियों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि चुनावी हार के कारणों पर आत्मावलोकन करने के बजाय चुनाव आयोग और ईवीएम पर सवाल उठाना उचित नहीं है। ……………….. ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ के आशियाना में 36-घंटे से घरों में कैद लोग:3 दिन की बारिश से सड़कें डूबीं, 250 से ज्यादा दुकानों वाली खजाना मार्केट बंद लखनऊ में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश ने आशियाना को पानी में डुबो दिया है। सेक्टर ई, एल, जी और एच समेत कई इलाकों में सड़कें और घरों के बाहर घुटनों से ऊपर तक पानी भरा है। हजारों लोग 36 घंटे से घरों में कैद हैं। जलभराव के कारण 250 से ज्यादा दुकानों वाली खजाना मार्केट बंद है। व्यापारियों का कारोबार ठप है और लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसआईआर पर विपक्ष के विरोध को योगी ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण:बोले- चुनाव हारने पर ईवीएम और आयोग पर सवाल उठाना विपक्ष का आत्मावलोकन का विषय
    Next Article
    गाजियाबाद में सर्प का जोड़ा निकला, एक घंटे तक दहशत:मोदीनगर में वन विभााग की टीम ने रेस्क्यू किया, पकड़े जाने पर लोगों ने तालियां बजाईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment